{"_id":"678ab97776f13ba5fc0e8401","slug":"gorakhpur-news-former-mlas-son-and-nephew-accused-of-threatening-and-killing-with-a-pistol-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-813040-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कनपटी पर पिस्टल सटाकर पूर्व विधायक के बेचे-भतीजे ने धमकाया, जानिए विवाद पूरी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कनपटी पर पिस्टल सटाकर पूर्व विधायक के बेचे-भतीजे ने धमकाया, जानिए विवाद पूरी वजह
Sat, 18 Jan 2025 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:25 AM IST
सार
शुक्रवार को ममता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार रात वह दरवाजे पर बैठी थीं। इसी बीच पूर्व विधायक का बेटा व भतीजा समेत अन्य नशे में पहुंचे और पति को गाली देने लगे। विरोध पर घर में घुसकर उपद्रव करने लगे। पूर्व विधायक के भतीजे ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पति, देवी और बेटी भी वहां आ गई।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गहासाड़ की ममता सिंह ने तहरीर देकर पूर्व विधायक जीएम सिंह के बेटे नवनीत और भतीजे धनंजय समेत चार पर मारपीट और पिस्टल सटाकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से इसी गांव के अंकित गिरि ने ममता के पति सतेंद्र सिंह समेत तीन पर ईंट-पत्थर चलाकर घायल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। शुक्रवार को ममता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार रात वह दरवाजे पर बैठी थीं। इसी बीच पूर्व विधायक का बेटा व भतीजा समेत अन्य नशे में पहुंचे और पति को गाली देने लगे। विरोध पर घर में घुसकर उपद्रव करने लगे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के भतीजे ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पति, देवी और बेटी भी वहां आ गई। विरोध करने पर पूर्व विधायक जीएम सिंह का बेटा नवनीत उर्फ हिमांशु सिंह, भतीजा धनंजय सिंह उर्फ कौशल, आदित्य गिरि, विकास सिंह समेत अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया और असलहा लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष ने ईंट पत्थर से मारने का लगाया आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष से अंकित गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शशि नंद उर्फ मिंटू, सत्येंद्र उर्फ रिंकू और चंद्र प्रताप उर्फ पप्पू उसे गाली दे रहे थे। कारण पूछने पर लाठी-डंडों से उसे और पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वहां से कुछ दूर जाकर ईंट-पत्थर चलाए। सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।