फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Former lover killed for obstructing his illicit relationship with nephew

Gorakhpur News: भांजे से अवैध संबंध में बाधक बनने पर पूर्व प्रेमी को मार डाला- डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी

Mon, 01 Jul 2024 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Former lover killed for obstructing his illicit relationship with nephew
सिंटू हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

सिंटू हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने रविवार को महिला मित्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि भांजे के साथ अवैध संबंध में बाधक बनने पर महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी सिंटू कुमार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


चेन्नई में काम करने वाले चिलुआताल थाना क्षेत्र के बेलपार उर्फ गुरुनगर निवासी सिंटू कुमार की हत्या कर 19 जून को शव गुलरिहा स्थित चिलुआताल के फैलहवा घाट के पास फेंका गया था। पोस्टमार्टम में गले, सिर व नाक पर चोट पाई गई थी।
विज्ञापन


27 जून को पुलिस की ओर से जारी फोटो देखकर पिता रामसूरत निषाद ने शव की पहचान बेटे सिंटू के रूप में की थी। शनिवार को रामसूरत ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर महिला मित्र के अलावा वृजेंद्र निषाद, गणेश निषाद और शिवकुमार के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को महिला मित्र समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई और सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 12 साल पहले चिलुआताल क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद पति बंगलूरू कमाने चला गया।

इस दौरान पत्नी का अपने भांजे वृजेंद्र निषाद से संबंध हो गया। इसके तीन वर्ष बाद ससुराल के बगल के गांव में रहने वाले सिंटू कुमार से भी महिला की आंखें चार हो गईं। सिंटू चेन्नई कमाने चला गया। दो साल तक दोनों के बीच बातें होती रहीं। जब भी सिंटू गांव आता था, महिला उससे मिलने जाती थी।

पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी होने के बाद भांजा वृजेंद्र महिला को सिंटू से दूर रहने के लिए बार-बार बोलता था। महिला ने जब दूरी बनाने का प्रयास किया तो सिंटू अंतरंग वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस बीच महिला अपने मायके चली गई।


वहां पर चेन्नई से सिंटू को बुलाया। सिंटू दो दिन महिला के मायके में रुका भी था। इसके बाद महिला ने वृजेंद्र, आकाश और शिव कुमार के साथ मिलकर सिंटू को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और शव चिलुआताल के फैलहवा घाट के पास फेंक दिया। पुलिस को महिला और वृजेंद्र के मोबाइल फोन में कई साक्ष्य मिले, जिसके जरिए घटना का पर्दाफाश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed