{"_id":"67af9c3b9d153a8426078ce6","slug":"gorakhpur-news-forgery-by-giving-quotation-of-rebar-at-low-rate-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-841258-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कम दर पर सरिया का कोटेशन देकर जालसाजी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कम दर पर सरिया का कोटेशन देकर जालसाजी, केस दर्ज
विज्ञापन
गैलेंट इस्पात की सरिया का देता था जालसाज कोटेशन
सहजनवां। गीडा सेक्टर 23 में स्थित गैलेंट इस्पात की सरिया का कूट रचित कम दाम का कोटेशन देकर जालसाजों ने कंपनी और व्यापारियों के साथ जालसाजी की है। तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो मोबाइल नंबर के अज्ञात धारक के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गैलेंट इस्पात के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भास्कर तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों से व्यापारियों के वाट्सएप पर कंपनी में बने सरिया की कीमत को कम करके कोटेशन भेजकर गुमराह किया जा रहा है। कोटेशन में सरिया का मूल्य कंपनी के मूल्य से कम बताया जा रहा है। इससे व्यापारियों में भ्रम की स्थिति है। इसकी शिकायत व्यापारी कर रहे हैं। कोटेशन की जांच में पता चला है कि वह पूरी तरह से कूट रचित है। धोखाधड़ी करने के लिए जालसाज उसे व्यापारियों के पास भेज रहे हैं। तहरीर के अनुसार, दिल्ली में संचालित बैंक खाता नंबर धारक प्रियंका वसर पर नामजद और दो अन्य मोबाइल नंबर के अज्ञात धारकों के विरुद्ध केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।