फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Forgery against SP leader Kajal Nishad, case registered

Gorakhpur News: सपा नेता काजल निषाद से जालसाजी, केस दर्ज- जानिए किस भरोसे ठगा गई 70 लाख रुपये

Wed, 06 Nov 2024 12:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 12:13 PM IST
सार

काजल निषाद ने बताया कि 70 लाख रुपये लेकर आरोपितों ने जिस फ्लैट को देने का वादा किया था वह विवादित निकला। एफआईआर के अनुसार यह कथित धोखाधड़ी दिसंबर 2015 और फरवरी 2016 के बीच हुई। फ्लैट बेचते समय, सरिता मंत्री और शांति नारायण ने दावा किया कि फ्लैट का मालिकाना हक सरिता के पति सुनील का है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Forgery against SP leader Kajal Nishad, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा नेता व अभिनेत्री काजल संजय निषाद को गोरेगांव सोसायटी में एक फ्लैट देने के नाम पर दो डेवलपर्स और एक निर्माण कार्य आपूर्तिकर्ता ने 70 लाख की ठगी कर ली। काजल निषाद की तहरीर पर महाराष्ट्र की दिंडोशी पुलिस ने मंत्री रियल्टीज की सरिता मंत्री, सुनील मंत्री और सिनर्जी कंस्ट्रक्शन के मालिक शांति नारायण राठी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


काजल निषाद ने बताया कि रुपये लेकर आरोपितों ने जिस फ्लैट को देने का वादा किया था वह विवादित निकला। एफआईआर के अनुसार यह कथित धोखाधड़ी दिसंबर 2015 और फरवरी 2016 के बीच हुई। फ्लैट बेचते समय, सरिता मंत्री और शांति नारायण ने दावा किया कि फ्लैट का मालिकाना हक सरिता के पति सुनील का है।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Forgery against SP leader Kajal Nishad, case registered
सपा नेता व अभिनेत्री काजल निषाद - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और पंजीकरण की औपचारिकता पूरी की गईं। हालांकि बाद में काजल निषाद को पता चला कि फ्लैट का स्वामित्व विवादित है। भुगतान किए जाने के एक दिन बाद वहां एक अदालती नोटिस भी चिपका दिया गया था।

उन्हें अपने फ्लैट का कब्जा नहीं मिला, इसलिए उन्होंने अपने रुपये की मांग की। 2021 में समझौते की कोशिश हुई थी। तय हुआ था कि तीनों आरोपी 85 लाख वापस करेंगे। हालांकि उन्होंने केवल 15 लाख का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed