फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Flight delayed at airport, 220 passengers stuck in flight for one hour

Gorakhpur News: लगातार दूसरे दिन भी एयरपोर्ट से देर से हुई उड़ान, फ्लाइट में फंसे रहे 220 यात्री- जानिए क्योंं

Sun, 13 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 01:05 AM IST
सार

गौरतलब है कि गोरखपुर एयरपोर्ट से रात 9 बजे के बाद सामान्य रूप से कोई उड़ान नहीं होती। ऐसे में इस उड़ान के लिए एयरफोर्स से विशेष अनुमति ली गई। इसी तरह, शाम 6:50 बजे दिल्ली से आने वाला अकासा एयरलाइन का विमान रात 8 बजे पहुंचा और रात 9:12 बजे बंगलूरू के लिए रवाना हुआ। वहीं, इंडिगो की बंगलूरू उड़ान भी 1:20 मिनट की देरी से शाम 4:55 बजे हुई।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, Flight delayed at airport, 220 passengers stuck in flight for one hour
अकासा एयर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को भी फ्लाइटों की उड़ान में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की मुंबई से 14 मिनट पहले शाम 05:05 बजे आने वाली फ्लाइट को सवा घंटे तक टैक्सी-वे पर ठहरना पड़ा।

विज्ञापन


इस वजह से मुंबई से गोरखपुर आए करीब 220 यात्री फ्लाइट में फंसे रहे। वहीं टर्मिनल में यात्रियों की अधिक भीड़ होने की वजह से हंगामे की स्थिति बन गई। किसी तरह एयरपोर्ट प्रशासन ने समझाकर सभी यात्रियों का शांत कराया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सबसे अधिक परेशानी अकासा एयरलाइन के यात्रियों को हुई, जब बंगलूरू से आने और दिल्ली जाने वाली दोनों उड़ान रद्द कर दी गईं। देरी की वजह से रात को मुंबई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान की उड़ान स्पेशल परमिशन पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानों की बार-बार देरी और अचानक उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ यात्री छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे थे, जिन्हें कई घंटों तक टर्मिनल में बैठने की जगह भी नहीं मिली।

सुबह 9:30 बजे दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान 1:40 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंचा। इसी तरह, अपराह्न 3:15 बजे दिल्ली से आने वाला इंडिगो का दूसरा विमान भी 1:20 मिनट की देरी से लैंड हुआ। एलायंस एयर का विमान शाम 7:53 बजे पहुंचा, जबकि यह पहले तय समय से करीब 1:50 मिनट लेट था।

मुंबई से शाम 6:05 बजे पहुंचने वाला स्पाइस जेट का विमान रात 8:30 बजे पहुंचा और फिर रात 9:50 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ। गौरतलब है कि गोरखपुर एयरपोर्ट से रात 9 बजे के बाद सामान्य रूप से कोई उड़ान नहीं होती। ऐसे में इस उड़ान के लिए एयरफोर्स से विशेष अनुमति ली गई।

इसी तरह, शाम 6:50 बजे दिल्ली से आने वाला अकासा एयरलाइन का विमान रात 8 बजे पहुंचा और रात 9:12 बजे बंगलूरू के लिए रवाना हुआ। वहीं, इंडिगो की बंगलूरू उड़ान भी 1:20 मिनट की देरी से शाम 4:55 बजे हुई।

मुंबई जाना है, परिवार के लोग छोड़ने आए हैं। यहां आया तो पता चला कि दो घंटे मुंबई की फ्लाइट देर से आएगी। अब परिवार के साथ एयरपोर्ट पर बाहर बैठकर इंतजार कर रहा हूं। मुंबई से दुबई की फ्लाइट पकड़नी है। देर होगी तो वह फ्लाइट छूट जाएगी: आलम, देवरिया

भतीजा परिवार समेत मुंबई से आ रहा है। फ्लाइट तो समय से पहले ही गोरखपुर एयरपोर्ट पर आ गई है। लेकिन रनवे पर जगह न होने पर टैक्सी वे पर फ्लाइट खड़ी है। पूरा परिवार फ्लाइट में परेशान है। बार-बार कॉल करके हालचाल ले रहा हूं: दिनेश द्विवेदी, ब्रह्मपुर


एयरपोर्ट के एप्रेन पर एक ही बड़ी फ्लाइट ठहरने की जगह है। इस वजह से अन्य फ्लाइट को टैक्सी वे पर रोकना पड़ रहा है। नया एप्रेन बनने तक यह समस्या है: आरके पराशर, निदेशक, एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed