फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Five special trains will run for Holi

UP: होली में घर वापसी होगी आसान, चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें- गोरखपुर से दिल्ली-अंबाला की राह होगी आसान

Tue, 04 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Five special trains will run for Holi
होली स्पेशल ट्रेन 2025 - फोटो : Self

रेलवे प्रशासन की ओर से होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली एवं अंबाला के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04012/04011 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली त्योहार विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन दिल्ली से 04, 07, 11, 14 एवं 18 मार्च मंगलवार एवं शुक्रवार को और दरभंगा से 05, 08, 12, 15 एवं 19 मार्च बुधवार एवं शनिवार को पांच फेरों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


04026/04025 दिल्ली-रक्सौल-दिल्ली त्योहार विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन दिल्ली से 06, 13 एवं 20 मार्च बृहस्पतिवार को और रक्सौल से 07, 14 एवं 21 मार्च शुक्रवार को तीन फेरों के लिए किया जाएगा। 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 07, 14 एवं 21 मार्च शुक्रवार को और गोरखपुर से 08, 15 एवं 22 मार्च शनिवार को तीन फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


05113/05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को और आनंद विहार टर्मिनस से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


05301/05302 मऊ जं-अंबाला कैंट-मऊ जं. साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन मऊ जं. से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और अंबाला कैंट से 07 से 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed