फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Five ponds ready on the banks of Rapti River, 1300 idols will be immersed in the city.

Gorakhpur News: राप्ती नदी किनारे पांच पोखरे तैयार, शहर में 1300 प्रतिमाएं होंगी विसर्जित

Thu, 02 Oct 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Five ponds ready on the banks of Rapti River, 1300 idols will be immersed in the city.
मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिये नगर निगम द्वारा बनया गया कृत्रिम तालाब।
आज शाम से शुरू होगा विसर्जन, नगर निगम ने पूरी कीं तैयारियां
विज्ञापन

पोखरे तक पहुंचने के लिए बनाया रास्ता, किनारे बैरिकेडिंग और लाइट की भी हुई व्यवस्था
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के समापन के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार शाम से शुरू होगा। नगर निगम ने राप्ती नदी किनारे पांच पोखरे तैयार किए हैं। शहर में स्थापित करीब 1300 प्रतिमाओं का विसर्जन इन्हीं पोखरों में होगा। पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशानुसार इस बार प्रत्यक्ष नदी की जगह कृत्रिम पोखरों में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।
नगर निगम ने राप्ती नदी किनारे पांच कृत्रिम पोखरे तैयार किए हैं। इनमें राजघाट पर तीन, डोमिनगढ़ और महेसरा में एक-एक पोखरे शामिल हैं। अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने बताया कि पोखरों के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। इनके चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तों और समितियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए मुख्य सड़क से पोखरों तक पहुंचने के रास्ते को दुरुस्त किया गया है। लोहे की चादर बिछाकर मार्ग मजबूत किया जा रहा है। वहीं, पोखरे किनारे प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा और अस्थायी कैंप कार्यालय भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस बार कुल 4330 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें से शहर के बाहर के ग्रामीण इलाकों में विसर्जन के लिए 319 स्थायी और अस्थायी स्थल चिह्नित किए गए हैं। यहां भी सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि विसर्जन पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल तरीके से होगा। सभी प्रतिमाएं पोखरों में विसर्जित होंगी और बाद में शेष सामग्री का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed