{"_id":"6872b8c28976b1c90007d777","slug":"gorakhpur-news-first-she-got-trapped-in-a-gang-then-radha-started-selling-other-girls-by-deceiving-them-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1001072-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहले गिरोह में फंसी फिर दूसरी लड़कियों को झांसे में लेकर बेचने लगी राधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहले गिरोह में फंसी फिर दूसरी लड़कियों को झांसे में लेकर बेचने लगी राधा
विज्ञापन
खोराबार की राधा को सहजनवां की महिला ने दिल्ली में बेचने की थी तैयारी
गिरोह के सदस्य सनी सिंह ने राधा से कर ली शादी, बाद में खोराबार में किराए का कमरा लेकर रहते थे दोनों
गिरोह की मुखिया सहजनवां की महिला और निचलौल के एक युवक की तलाश में पुलिस
गोरखपुर। नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को बेचने वाले गिरोह के चार अन्य धंधेबाजों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। उन्हें पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की जांच में आया है कि खोराबार की राधा को गिरोह ने फंसा लिया था। बाद में वह खुद इसमें शामिल हो गई और दूसरी लड़कियाें को झांसे में लेकर सौदा करने लगी।
पुलिस टीम दिल्ली, गोरखपुर, महराजगंज और आगरा के रहने वाले चार अन्य धंधेबाजों की सर्विलांस के जरिए तलाश में जुटी है। एक दंपती सहित चार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इनके बारे में जानकारी हुई। जांच में यह भी पता चला कि बरामद नाबालिग लड़की को गिरोह ने 1.80 लाख रुपये में राजस्थान में बेचा था। सूत्रों ने बताया कि खोराबार की रहने वाली राधा को सहजनवां की महिला ने नौकरी का झांसा दिया था। उसे बेचने के लिए दिल्ली ले गए। इसी दौरान गिरोह के सदस्य आगरा के सन्नी सिंह को राधा पसंद आ गई। उसने उससे शादी कर ली और खोराबार इलाके में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। राधा भी गिरोह के लिए काम करने लगी। वह सहजनवां की महिला के साथ मिलकर गरीब लड़कियाें को शादी का झांसा देती थीं। गिरोह में सन्नी और महराजगंज के निचलौल का एक युवक राजस्थान और हरियाणा में इनका सौदा करते थे। दिल्ली में इनका एक बिचौलिया बैठा रहता था जो डील को फाइनल कराता था।
--
ऐसे खुला मामला
लड़कियों की खरीद फरोख्त की जानकारी तब हुई जब पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को 15 मार्च से गायब होने के संबंध में चार जुलाई को पिपराइच थाने में राधा निवासी जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी थाना खोराबार के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद बड़े रैकेट की जानकारी होने पर पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने 11 जुलाई को लड़की को उनौला रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे राजस्थान में 1.80 लाख रुपये में बेच दिया गया था। किसी तरह बचते-बचाते गोरखपुर आई। लड़की के बयान पर पिपराइच पुलिस ने खोराबार में किराए का कमरा लेकर रह रहे दंपती सन्नी उसकी पत्नी राधा की जानकारी जुटाई। पुलिस ने राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी बागचंद प्रजापति, सानसीदरी थाना क्षेत्र के हरमाड़ा निवासी सरवनपुरी, आगरा जिले के ताजगंज थाना के शमशाबाद लोधी मार्ग निवासी सन्नी और उसकी पत्नी राधा को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।