फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Firing after slapping a woman, two criminals caught with pistol

बर्थडे पार्टी में विवाद: गोरखपुर में पहले महिला का मारा थप्पड़, फायरिंग भी की- अवैध पिस्टल के साथ धराए मनबढ़

Sun, 26 Jan 2025 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

23 जनवरी को उनकी बेटी के जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कई रिश्तेदार भी शामिल होने के लिए आए थे। रिश्तेदार धर्मशीला उर्फ डॉक्टराइन, पिंटू निषाद, विशाल निषाद व अन्य लोग भी आए थे। रात में 10:30 बजे के करीब पिंटू ने डीजे पर नाचने की बात कही। डीजे पर नाचने से मना करने पर उसने थप्पड़ मार दिया और फिर जान से मारने के नीयत से फायरिंग भी की।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Firing after slapping a woman, two criminals caught with pistol
पकड़े गए मनबढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजघाट क्षेत्र स्थित अमरूद मंडी में बृहस्पतिवार को बर्थडे पार्टी में आए मनबढ़ों ने डीजे पर नाचने के विवाद में एक महिला को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि पिटाई का विरोध करने पर फायरिंग भी कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को शनिवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के बाद दोपहर में पुलिस ने आरोपियों को जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल क्षेत्र के महेवा निवासी विशाल निषाद और अमरूद मंडी निवासी पिंटू निषाद के रूप में हुई। नामजद किए गए अन्य आरोपियों के भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अमरूद मंडी निवासी रविंद्र निषाद की पत्नी वंदना निषाद ने केस दर्ज कराया है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी को उनकी बेटी के जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कई रिश्तेदार भी शामिल होने के लिए आए थे। रिश्तेदार धर्मशीला उर्फ डॉक्टराइन, पिंटू निषाद, विशाल निषाद व अन्य लोग भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में 10:30 बजे के करीब पिंटू ने डीजे पर नाचने की बात कही। डीजे पर नाचने से मना करने पर उसने थप्पड़ मार दिया और फिर जान से मारने के नीयत से फायरिंग भी की। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed