{"_id":"68d5b30c5fc17161f8005567","slug":"gorakhpur-news-fire-broke-out-in-sahajanwan-tehsil-premises-three-bikes-burnt-to-ashes-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1082708-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहजनवां तहसील परिसर में लगी आग, तीन बाइक जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहजनवां तहसील परिसर में लगी आग, तीन बाइक जलकर राख
Fri, 26 Sep 2025 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:18 AM IST
सार
सहजनवां तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बने नए भवन के पास तीन बाइक अचानक आग से जल गईं। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन bikes राख हो गईं। घटना से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
सहजनवां तहसील परिसर में जल रहीं बाइक। स्रोत-सोशल मीडियासहजनवां तहसील परिसर में जल रहीं बाइक।
विस्तार
मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, आग लगने के कारण का नहीं चल सका पता
सहजनवां। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए नये भवन के पास खड़ी बाइक में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी जब तक आग पर काबू पाते तीन बाइक जलकर राख हो गईं। इसमें दो बाइक बार एसोसिएशन अध्यक्ष और एक एसडीएम कोर्ट में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की थी। सूचना पर एसडीएम सहजनवां केशरी नंदन तिवारी, एएसपी अरुण कुमार एस और सीओ प्रशिक्षु अपूर्व पांडेय ने स्थिति का जायजा लिया। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार की दोपहर में अधिकारी और अधिवक्ता अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक तहसील परिसर से धुएं का गुबार उठने लगा। यह देख अधिकारी, अधिवक्ता और फरियादी यह सोचकर घबरा गए कि कहीं तहसील भवन के किसी कमरे में आग तो नहीं लग गई। लोग सच जानने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाने लगे।
कुछ देर बाद पता चला कि आग तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए नए भवन के पास खड़ी तीन बाइकों में लगी थी। इनमें दो बाइक बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी की तथा एक एसडीएम कोर्ट में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सन्नी की थी।
विज्ञापन
बाइक धू-धू कर जल रही थीं। मौके पर मौजूद अधिवक्ता और फरियादी मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर एसडीएम सहजनवां केशरी नंदन तिवारी, एएसपी अरुण कुमार एस और सीओ प्रशिक्षु अपूर्व पांडेय ने स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों बाइक जलकर राख हो चुकी थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही गीडा प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय और थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या किसी की लापरवाही से घटना हुई हो सकती है, लेकिन जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।
-- -- -- -- -
परिसर में अग्निशमन इंतजामों पर उठे सवाल
इस घटना ने तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजामों पर सवाल खड़ा कर दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि परिसर में रोजाना हजारों लोग आते हैं, ऐसे में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आग लगने की घटना की जांच कर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
क्या बोले जिम्मेदार
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
-केशरी नंदन तिवारी, एसडीएम सहजनवां
-- -- -- -- -- -- --
आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच कर आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
-अरुण कुमार एस, एएसपी
-- -- -- -- -- -- --
आग लगने से मेरी दो बाइक जल गईं। इस घटना ने तहसील परिसर में सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है। भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंध मजबूत करना चाहिए।
-कृष्ण कुमार त्रिपाठी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष