फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fire broke out due to spark of firecracker, two cars burnt

Gorakhpur News: पटाखे की चिंगारी से लगी आग, दो कार जलीं

Fri, 10 Oct 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fire broke out due to spark of firecracker, two cars burnt
आवास-विकास कॉलोनी कुनराघाटरात में हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बचा बड़ा विस्फोट
विज्ञापन


गोरखपुर। आवास-विकास कॉलोनी कुनराघाट में बृहस्पतिवार रात पटाखेबाजी के चलते पार्क के पास खड़ी दो कारों में आग लग गई। इनमें एक सीएनजी कार भी शामिल थी। हालांकि, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर एक बड़े विस्फोट को टलने से बचा लिया।
हादसा रात करीब 10:30 बजे का है। चश्मदीदों के मुताबिक, मोहल्ले के बच्चे पार्क किनारे पटाखे जला रहे थे। तभी एक जलता पटाखा कारों की पार्किंग की तरफ जा गिरा और एक पुरानी कार में आग लग गई। आग की लपटों ने पास खड़ी दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें तेजी से फैल रही थीं। उठती लपटों और धुएं को देख आसपास के लोग घबरा गए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पास ही एक बिजली का ट्रांसफाॅर्मर भी था, जिससे खतरा और बढ़ गया था। सूचना पर कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन

सीएनजी कार का टैंक अत्यधिक गर्म हो चुका था। संयोग अच्छा था कि विस्फोट नहीं हुआ। जांच में सामने आया कि पहली जली कार शिव नारायण राम की पत्नी वीना आनंद के नाम पर पंजीकृत थी, जिसे सड़क निर्माण के चलते पार्क के पास खड़ा किया गया था। दूसरी कार करीब दो साल से वहीं खड़ी थी, जिसके मालिक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed