{"_id":"6824f64bb26d003ea80b5d0d","slug":"gorakhpur-news-fighting-at-ration-shop-in-jaffra-bazaar-councilors-sit-on-dharna-ruckus-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-936574-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जाफरा बाजार में कोटे की दुकान पर मारपीट, धरने पर बैठे पार्षद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जाफरा बाजार में कोटे की दुकान पर मारपीट, धरने पर बैठे पार्षद, हंगामा
विज्ञापन
तिवारीपुर इलाके की घटना, पूर्व पार्षद समेत 12 पर केस दर्ज तलाश में जुटी पुलिस
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार में बुधवार को कोटेदार के पास केवाईसी कराने गई महिला के साथ अभद्रता हो गई। आरोप है कि विरोध पर स्थानीय नागरिक विनोद गुप्ता को कोटे की दुकान पर खड़े पूर्व पार्षद समेत 10-12 लोगों ने पीट दिया। इसके बाद स्थानीय पार्षद पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराकर पूर्व पार्षद समेत 12 पर केस दर्ज किया।
जाफरा बाजार निवासी विनोद गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पार्षद अभिषेक शर्मा के कहने पर मोहल्ले की महिला केवाईसी कराने के लिए कोटेदार खलील के यहां गई थीं। वहां पहले से मौजूद पूर्व पार्षद इरशाद अहमद अपने रिश्तेदारों का पहले केवाईसी करा रहा था। इसका महिला ने विरोध किया तो उसे गालियां देकर भगा दिया।
इसके बाद जानकारी पर जब बात करने के लिए पहुंचा तो वहां पूर्व पार्षद इरशाद अहमद, तनवीर, इबरार, अमन, आरिफ, शकील पान वाले, रवि सलमानी और 4-5 अज्ञात आरोपियों ने गला दबा दिया। इस दौरान अचेत होने पर चेन, अंगूठी और नकदी इरशाद अहमद ने निकाल लिया। रवि सुलेमानी ने जान से मारने के लिए उस्तरा भी दिया था। स्थानीय नागरिक बचाव में आए तब सभी आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद विनोद को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
आसपास के लोग भी धरना-प्रदर्शन में हुए शामिल
इधर, सूचना पर जाफरा बाजार के पार्षद अभिषेक शर्मा और कल्याणपुर के शिवेंद्र मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध करते हुए अगल के बगल के लोग भी दुकानें बंद कर धरने में शामिल हो गए। काफी देर तक हंगामा चला। पार्षदों ने आरोप लगाया कि धार्मिक कट्टरता से परिपूर्ण होकर हमला किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।
इन पर दर्ज किया गया केस
विनोद गुप्ता की तहरीर पर पूर्व पार्षद इरशाद अहमद, तनवीर, इबरार, अमन, आरिफ, शकील पान वाले, रवि सलमानी और 4-5 अज्ञात आरोपियों पर दंगा भड़काने के लिए उकसाने, अपमानित करने, हत्या का प्रयास और डकैती का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
-- -- -- -- -- -
कोट-
मामले में केस दर्ज केर लिया गया है। जांच पड़ताल कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ