फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Fighting and stabbing over dispute over playing cricket, scuffle with police too

मनबढ़ई: दो पक्षों में विवाद...दरोगा पहुंचे तो उन्हें भी कमरे में किया बंद- हाथापाई; 6 से अधिक हुए घायल

Sun, 08 Dec 2024 12:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि घायलों के परिजनों ने हरपुर गांव के दो युवकों को पकड़ लिया और उन्हें कमरे में बंद कर पीटने लगे। तभी सूचना पर पहुंचे हलका दरोगा ज्योति नारायन तिवारी ने बचाव करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दरोगा से भी हाथापाई की है। इसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। इसके बाद थाने की पुलिस फोर्स आ गई, जिसे देखकर मारपीट करने वाले भागने लगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Fighting and stabbing over dispute over playing cricket, scuffle with police too
मारपीट में घायल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रम्हपुर (गोरखपुर) झंगहा क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी की घटना शनिवार देर शाम को हुई। इसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई हो गई। इसके बाद सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। चार घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजकर आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को जंगल रसूलपुर नंबर दो और हरपुर गांव के युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर दुबौली चौराहे पर विवाद हो गया। उस समय बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया गया।

विज्ञापन

In Gorakhpur, Fighting and stabbing over dispute over playing cricket, scuffle with police too
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर शाम को हरपुर गांव के युवक परिजनों के साथ जंगल रसूलपुर नंबर दो के चौहान टोला पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकूबाजी में जंगल रसूलपुर नंबर दो निवासी संदीप चौहान, संजय भारती, अजय साहनी और सोनू चौहान घायल हो गए। घायलों को परिजन पहले नई बाजार के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने चाकूबाजी का मामला देखकर जवाब दे दिया। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दूसरे पक्ष के भी दो से तीन लोगों को चोटें आई हैं, उनका भी एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Fighting and stabbing over dispute over playing cricket, scuffle with police too
मारपीट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
दो युवकों को बचाने गए दरोगा से हाथापाई
बताया जा रहा है कि घायलों के परिजनों ने हरपुर गांव के दो युवकों को पकड़ लिया और उन्हें कमरे में बंद कर पीटने लगे। तभी सूचना पर पहुंचे हलका दरोगा ज्योति नारायन तिवारी ने बचाव करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दरोगा से भी हाथापाई की है। इसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। इसके बाद थाने की पुलिस फोर्स आ गई, जिसे देखकर मारपीट करने वाले भागने लगे।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Fighting and stabbing over dispute over playing cricket, scuffle with police too
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। झंगहा थाने में अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी है। सुरक्षा के लिहाज से चौहान टोला में पुलिस लगा दी गई है। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।

घटना में घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। पुलिस पर किसी ने हमला नहीं किया है। घटना की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा, उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed