{"_id":"6907c19828c7764380068f41","slug":"gorakhpur-news-fight-between-two-parties-over-old-enmity-five-injured-including-kotedar-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1121543-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कोटेदार समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कोटेदार समेत पांच घायल
विज्ञापन
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का मामला, आठ के खिलाफ केस दर्ज
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के गोरहडीह गांव में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में गांव की कोटेदार तारा देवी समेत पांच लोग घायल हो गए। शनिवार को दोनों पक्षों ने इलाज के बाद थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आठ लोगों पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले पक्ष की गुड़िया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे रंजीत सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, आनंद यादव और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें, उनकी सास तारा देवी (कोटेदार) और ससुर गंगा प्रसाद को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष के चंद्रिका सिंह ने आरोप लगाया कि तारा देवी के बेटे सोनू और मोनू ने अंकित और प्रमोद के साथ मिलकर उन्हें और उनके बेटे रणजीत प्रसाद को मारा-पीटा। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने रविवार को एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से तीन लोगों का चालान किया है। मामले की जांच जारी है।