फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Fed up with habit of his drug addict son, father killed him.

पिता बना हत्यारा : छोटे की आदतों से बड़े बेटे की नहीं हो रही थी शादी, ईंट-छेनी से नशेड़ी बेटे का किया कत्ल

Sun, 17 Nov 2024 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Fed up with habit of his drug addict son, father killed him.
घटना का खुलासा करते एसपी सिटी अभिनव त्यागी व सीओ कैंट योगेंद्र सिंह - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

पूर्व बीडीसी विपिन पासवान (30) की हत्या पिता दीनानाथ पासवान (55) ने ईंट व छेनी से मारकर की थी। इसके बाद एम्स क्षेत्र के बहरामपुर तुर्रा नाले के पास उसका शव फेंक दिया था। यह राज न खुले, इसके लिए दीनानाथ ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने सीडीआर निकलवाया तो दीनानाथ का भेद खुल गया। शनिवार को एम्स पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। भेद खुलने पर दीनानाथ ने बताया कि नशेड़ी बेटे की आदत से वह तंग आ गया था। उसकी वजह से घर में दूसरे बेटे की शादी नहीं हो पा रही थी। वह आए दिन घर का सामान बेचकर शराब पी जाता था।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में घटना का पर्दाफाश करते हुए एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि एम्स थाना क्षेत्र के चनकापुर निवासी विपिन का शव 12 नवंबर को मिला था। मृतक के पिता दीनानाथ ने बताया था कि 11 नवंबर को वह बेटे को बहरामपुर मंदिर के पास छोड़कर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह शव मिला। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। इसी बीच मृतक और दीनानाथ के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकलवाया गया। दीनानाथ ने बताया था कि उसने बेटे के गायब होने की बात किसी को बताई नहीं थी। सीडीआर निकला तो पता चला कि दीनानाथ पूरी रात मोबाइल से कई जगहों पर कॉल कर बात की थी। इस झूठ के पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसपर शक हुआ।

पुलिस के जाल में फंसकर कबूल किया जुर्म
शक होने पर पुलिस घर पहुंचकर दीनानाथ से सवाल जवाब किया। पुलिस ने बोला कि आपके बेटे ने सबकुछ बता दिया है। अब आप बताइए कि हकीकत क्या है। तब दीनानाथ के आंख में आंसू आ गए और हत्या की बात स्वीकार कर ली। घटनास्थल पर जाकर अपनी खून से सनी शर्ट और एक ईंट भी बरामद कराया।

बोलता था बाप को मारकर हासिल कर लूंगा नौकरी
दीनानाथ कुशीनगर के एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुलिस को बताया कि विपिन हमेशा बोलता था कि मारकर सरकारी नौकरी हासिल कर लूंगा। 11 नवंबर को जब कुशीनगर से घर गए तो विपिन सामान बेचकर शराब पीकर सोया था। अचानक उठा तो उसे शांत करने के लिए मंदिर छोड़कर आया। वहां उसे वापस लेने पहुंचा तो मुझसे लड़ने लगा। इसके बाद कई दिन का गुस्सा सामने आ गया।


दीनानाथ के कृत्य से परिजन हैरान
अभी तक हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे विपिन के भाई विवेक को जब यह पता चला कि पिता ने ही हत्या की है, वह हैरान हो गए। मां और बेटे इस सच्चाई को जानकर निराश होकर बैठ गए। विवेक ने कहा कि मुझे पिता से यह उम्मीद नहीं थी। भाई से सभी लोग परेशान थे। उसकी शराब पीने की आदत की वजह से वह हमेशा अजीब हरकतें करता था। अपना दिमाग शांत करने के लिए वह प्रतिदिन शाम को मंदिर पर जाकर बैठता था। कई बार पिता ही उसे छोड़ने भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed