फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fear of leopard... streets silent, children seen peeping from the window

Gorakhpur News: तेंदुए का खौफ... गलियां खामोश, खिड़की से झांकते दिखे बच्चे

Wed, 30 Jul 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fear of leopard... streets silent, children seen peeping from the window
मोहनापुर में महिला का दावा- दोपहर में खाली घर में दिखा तेंदुआ
विज्ञापन


वन विभाग की टीम कर रही तलाश, तीन जगहों पर बिछाया जाल
पादरी बाजार (गोरखपुर)। मोहनापुर में तेंदुआ दिखने के बाद मंगलवार को भी लोगों में दहशत देखने को मिली। तेंदुए का खौफ इतना था कि लोगों ने बच्चों को घर से बाहर नहीं भेजा। खिड़की से ही वे झांकते रहे। लोग छत पर भी जाने से परहेज कर रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में लगी हुई है। टीम ने तीन जगहों पर पिंजड़ा भी लगाया है।
जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर मलिन बस्ती के पास किस्मती देवी मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब अपने दो मंजिला मकान की छत पर कपड़ा उतारने गई थीं। उनका दावा है कि उन्होंने बगल वाली छत के छज्जे पर तेंदुए को देखा। वह शोर मचाते हुए नीचे उतरीं और पति के साथ पड़ोसी को जानकारी दी लेकिन उनकी बातों पर लोगों ने विश्वास नहीं किया।
विज्ञापन

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित मोहनापुर में सोमवार की भोर में तेंदुआ देखा गया था। सोमवार की सुबह फूल तोड़ने गईं गीता यादव पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। डीएफओ ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए वन विभाग की चार टीमें गठित की है जो पूरी रात और दिन भर तेंदुए की तलाश में लगे रहे। टीम ने तीन जगहों पर पिंजड़ा लगाया है। इसके अलावा क्षेत्र में सर्च आपरेशन चला रही टीम के सदस्य लोगों से मिल रहे हैं। उन्हें पंफलेट देते हुए बचाव और जागरूक रहने की अपील की। बता रहे हैं, तेंदुआ दिखने पर तत्काल पंफलेट पर लिखे नंबरों पर फोन कर सूचना दें तत्काल टीम मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नहीं जा रहे बच्चे, आज बंद रहेगा स्कूल
तेंदुए की दहशत की वजह से मंगलवार को लोग घर से बाहर नहीं निकले और बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजा। मोहनापुर स्थित एक निजी स्कूल मंगलवार को खुला तो रहा लेकिन बच्चे नहीं पहुंचे। इस वजह से स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को विद्यालय को बंद रखने का निर्णय लिया है।
--
35 कैमरों की देखी फुटेज
रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बुधवार को मोहनापुर और आसपास के मोहल्लों में लगे 35 सीसी कैमरों की फुटेज देखी। हालांकि, किसी में भी तेंदुआ नहीं दिखा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब वन विभाग और पुलिस टीम ने पहुंचकर खाली प्लाॅट की झाड़ियों में लगभग एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चला।
--
डंडा लेकर तलाश करते रहे युवा
मोहनापुर के युवा मंगलवार को टोली बनाकर हाथ में डंडा लेकर दिनभर खाली प्लॉट की बाउंड्री में उगी झाड़ियों में तेंदुए की तलाश करते रहे। उन्हें भी तेंदुआ कहीं नहीं मिला। स्थानीय पार्षद राम गति निषाद भी युवाओं के साथ मोहल्ले में घूमते रहे। पार्षद ने बताया कि हम लोगों के घर से तिनकोनिया जंगल नजदीक है लेकिन कभी भी इस तरह का जानवर गांव में नहीं दिखाई दिया था।

--
नाला किनारे पैर के निशान दिखने की चर्चा
तेंदुए के दिखने के बाद से मोहनापुर में कई तरह की चर्चाएं चलने लगीं। मंगलवार को लोगों का दावा था कि नाले के किनारे तेंदुए के पदचिन्ह देखे गए। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed