फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Father and son riding a bike died after being hit by a pickup

Gorakhpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Fri, 12 Sep 2025 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Father and son riding a bike died after being hit by a pickup
सिकरीगंज के महादेवा बाजार में बुधवार की देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

सिकरीगंज। महादेवा बाजार में बुधवार देर रात सड़क हादसे में दुकानदार रविंद्र मौर्य (46) और उनके पुत्र अभिषेक मौर्य (21) की मौत हो गई। दोनों रात में बाइक से घर लौट रहे थे, पिकअप चालक ने उनकी गाड़ी में ठोकर मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिकरीगंज के इन्नाडीह गांव निवासी रविन्द्र मौर्य की दुकान है। वह अपने बेटे के साथ बुधवार की रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। महादेवा बाजार में तेज रफ्तार पिकअप सवार ने उन्हें ठोकर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। रविंद्र की बेटी अंशिका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रविंद्र मौर्य, भाई अभिषेक मौर्य के साथ बाइक से महादेवा बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकरीगंज की ओर से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही पिकअप ने पिता की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पिकअप चालक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

पिपराइच। गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर पतरा बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उपनगर पिपराइच के वीर अब्दुल हमीद नगर वार्ड नंबर 8 निवासी सब्जी फल विक्रेता बाबा इद्रीश के आठवें पुत्र हारुन उर्फ अहमद रजा (20) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed