{"_id":"67d1e2163a2d58b6d500548d","slug":"gorakhpur-news-falooda-also-adulterated-sample-taken-from-factory-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-869032-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फालूदा में भी मिलावट...कारखाने से लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फालूदा में भी मिलावट...कारखाने से लिया सैंपल
विज्ञापन
नंदानगर में फालूदा आइसक्रीम के कारखाना से लिया खोआ और आइसक्रीम का सैंपल
गोरखपुर। मिलावटखोरों ने मुनाफे के लिए खाने-पीने वाली हर चीज को जहरीला बना दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को होली के मौके पर नंदानगर में फालूदा आइसक्रीम के कारखाना से खोआ और आइसक्रीम का सैंपल लिया। फालूदा में मिलावट की आशंका थी।
नंदानगर में राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति का कारखाना है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि यहां पर गंदे तरीके से फालूदा बनाया जा रहा है। साथ ही मिलावटी खोआ भी बनया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। वहां से फालूदा और खोआ के सैंपल ले लिए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष तिवारी, आशुतोष कुमार एवं अंकुर मिश्र मौजूद रहे। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। सैंपल की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।