फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Exhibition of development projects will be held at Manbela Convention Center

Gorakhpur News: मानबेला कन्वेंशन सेंटर में लगेगी विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी

Fri, 22 Aug 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Exhibition of development projects will be held at Manbela Convention Center
सीएम योगी 24 अगस्त को करेंगे कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण
विज्ञापन

गोरखपुर। वार्ड नंबर पांच योगीराज बाबा गंभीरनाथ नगर के मानबेला में बने कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी 24 अगस्त को करेंगे। इस अवसर पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अपनी परियोजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाएगा। कार्यक्रम स्थल पर करीब 2000 दर्शक क्षमता वाला जर्मन हेंगर लगाया जा रहा है।
लोकार्पण की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, सचिव पुष्पराज सिंह, संयुक्त सचिव अजय कुमार, ओएसडी प्रखर उत्तम और प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की सफाई, नाले पर स्लैब रखने, कचरा हटाने और इंटरलाकिंग टाइल्स की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पार्क में पेंटिंग कराने को भी कहा गया। करीब 1200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने इस कन्वेंशन सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर 200 लोगों की क्षमता वाला बड़ा हाल, डबल हाइट लॉबी, सुसज्जित किचन, स्टोर रूम और शौचालय की सुविधा है। प्रथम तल पर 100 लोगों की क्षमता वाला एक और हाल बनाया गया है।
विज्ञापन

जीडीए के अनुसार, इससे सालाना 38.94 लाख रुपये किराए की आय होगी। संचालन करने वाली फर्म को हर साल कम से कम 26 आयोजन अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए कराने होंगे। इनके लिए केवल 11,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed