फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Encroachers removed from Students' Union to Padleganj

Gorakhpur News: छात्रसंघ से पैडलेगंज तक अतिक्रमण करने वालों को हटाया

Tue, 22 Jul 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Encroachers removed from Students' Union to Padleganj
नगर निगम और जीडीए की टीम ने 40 से अधिक अतिक्रमणकारियों के सामान किए जब्त
विज्ञापन


27 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला
गोरखपुर। नगर निगम और जीडीए की टीम ने छात्रसंघ चौराहे से पैडलेगंज होते हुए नौकाविहार तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान तीन वाहन भरकर ठेले, कुर्सी आदि जब्त किए। साथ ही निगम ने अतिक्रमणकारियों से 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। नगर निगम की टीम को देखकर कई ठेले वाले भाग निकले।
नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि शाम के समय छात्रसंघ से लेकर नौकाविहार तक ठेले-फड़ लग रहे हैं। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के काउंटर भी फुटपाथ में रखे हुए हैं। इसे देखते हुए अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे नगर निगम और जीडीए की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम ने सड़क किनारे और फुटपाथ में किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। टीम को देखकर कई ठेले वाले ठेले लेकर भाग गए। टीम ने लोहे की गुमटी, काउंटर, होर्डिंग, प्लास्टिक कुर्सी, लकड़ी, प्लास्टिक का टेबल जब्त किया। टीम ने अतिक्रमणकारियों से 27 हजार रुपये भी वसूल किए। इस दौरान नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, जीडीए के अवर अभियंता मनीष त्रिपाठी, छात्र संघ की चौकी इंचार्ज आशीष कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed