फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Electricity corporation is fixing loose wires on the Kanwar Yatra route

Gorakhpur News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढीले तारों को बिजली निगम कर रहा ठीक

Fri, 11 Jul 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Electricity corporation is fixing loose wires on the Kanwar Yatra route
गोरखपुर। सावन माह के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ ही श्रद्धालुओं की बिजली से सुरक्षा को लेकर बिजली निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। बिजली निगम ने जिले के 22 प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ यात्रा के लिए छह प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया है। इन सभी स्थानों और मार्गों के ढीले तारों की समुचित सैगिंग के साथ ही जर्जर तारों को बदलने तथा आवश्यकतानुसार विद्युत लाइनों की गार्डिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने जिले के छह प्रमुख मार्गों को चिह्नित कर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन मार्गों पर स्थापित पोल, डबल पोल तथा स्टे वायर पर 50 माइक्रोन से अधिक मोटाई वाली पॉलिथीन या इंसुलेटेड टेप से खंभों को भू-तल से आठ फीट ऊंचाई तक कवर करने के साथ ही मार्गों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों की बांस-बल्ली से अस्थाई बैरिकेडिंग कराई गई है। इसके अलावा ढीले एलटी व एचटी लाइनों के तारों की उचित सैगिंग का कार्य भी कराया गया है।
विज्ञापन

--
कोट
कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख मंदिरों के आस-पास के बिजली खंभों और ट्रांसफार्मरों को कवर करने के साथ अन्य सुरक्षा कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed