{"_id":"68892b92815b1416300720f9","slug":"gorakhpur-news-eight-times-more-registrations-for-217-btech-seats-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1019399-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीटेक की 217 सीटों के लिए आठ गुना अधिक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीटेक की 217 सीटों के लिए आठ गुना अधिक पंजीकरण
विज्ञापन
एमएमएमयूटी : बीटेक में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसिलिंग आज
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक की रिक्त बचीं 217 सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसिलिंग 30 जुलाई को होगी। इसके लिए करीब 1600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें करीब ढाई सौ ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने फ्रेश आवेदन किया है। इसके अलावा पहले पंजीकरण करा चुके 1300 से अधिक अभ्यर्थियों ने भी प्रतिभाग का विकल्प चुना है।
एमएमएमयूटी के डीन यूजी व प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि रिक्त सीटों में 183 उत्तर प्रदेश और 34 दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए हैं। यूपी के अभ्यर्थियों के लिए मैकेनिकल में 61, सिविल में 76 और केमिकल इंजीनियरिंग में 46 सीटें उपलब्ध हैं। दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए इलेक्ट्रिकल में 9, मैकेनिकल में 12, सिविल में 9 और केमिकल इंजीनियिरिंग में 4 सीटें रिक्त हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 जुलाई की सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच मल्टीपरपज हॉल में पहुंचना होगा। दोपहर एक बजे मेरिट सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसी दिन प्रवेश और हॉस्टल अलॉटमेंट भी कर दिया जाएगा।