{"_id":"683a0a1eeaac3cae6d0f5678","slug":"gorakhpur-news-eight-police-teams-of-the-district-are-searching-for-mafia-sudhir-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-954929-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माफिया सुधीर को तलाश रही जिले की आठ पुलिस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माफिया सुधीर को तलाश रही जिले की आठ पुलिस टीमें
विज्ञापन
बुधवार रात खजनी इलाके में एक व्यापारी के फार्म हाउस पर पार्टी के दौरान माफिया ने मचाया था तांडव
एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, अन्य की चल रही तलाश
अंकुर शाही की तहरीर पर दर्ज किया गया है केस, पूर्व में माफिया का खास गुर्गा रहा है अंकुर
गोरखपुर। प्रदेश के 68 माफिया की सूची में शामिल सुधीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए जिले की आठ पुलिस टीमें लगी हैं। गीडा और शाहपुर इलाके में पुलिस दबिश भी दे चुकी है। इसके अलावा मददगारों और रिश्तेदारों की सूची बनाकर उनके घर भी पहुंच रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, खजनी इलाके के किशन जायसवाल के गोदाम पर एक पार्टी का आयोजन बुधवार को किया गया था। जहां पर देर रात माफिया ने मारपीट कर दहशत फैलाई। पीड़ित बेलीपार के कुशमौल निवासी अंकुर शाही ने तहरीर देकर बताया कि 28 मई की रात खजनी क्षेत्र में आयोजित पार्टी में मुझे बुलाया गया था। वहां सुधीर सिंह अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद था। मुझे देखते ही माफिया अपने साथियों के साथ मिलकर चुनावी रंजिश में डंडे और बांस से हमला कर दिया। आरोपियों ने काफी देर तक मुझे पीटते रहे, जब अधमरा हो गया तब मुझे छोड़ा गया। वहीं देर रात दूसरे पक्ष से सुधीर के चाचा गीडा के कालेसर निवासी शैलेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने भी रात में 12 बजे के आस-पास अंकुर शाही, सूरज शाही और उनके साथियों पर हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस उनके आरोप की जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
अंकुर शाही से माफिया का पुराना याराना
सूत्रों के मुताबिक, माफिया सुधीर सिंह का अंकुर शाही से पुराना याराना है। अंकुर गाड़ी चलाता था, उससे माफिया कहीं भी निकलता था। शहर या बाहर दोनों साथ ही जाते थे। इधर माफिया चुनाव लड़ा तो इसमे अंकुर शाही से दूरी हुई। इसके बाद से ही माफिया सबक सीखाने का मौका खोज रहा था। 28 मई को अंकुर सामने आया तो वह खुद को रोक नहीं पाया। वह काफी देर तक डंडे और बांस से उसे मारता रहा। इस दौरान उसके साथ कई बंदूकधारी भी खड़े थे।
विज्ञापन
-- -- -
सरेंडर करता है माफिया
माफिया को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि माफिया सुधीर सिंह कभी पुलिस के हाथ नहीं लगता है। जब भी कोई बड़ी घटना करता है, वह पुराने केस में सरेंडर कर देता है। महराजगंज कोर्ट में उसने पिछले मामले में सरेंडर किया था।
-- -- -- -- -- -- --
कोट-
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे दबिश दे रही हैं। बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। कुछ लाेगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
सुधीर जायसवाल, एसपी क्राइम