फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Eight cameras installed outside the OT of the women's hospital, will remain active 24 hours

Gorakhpur News: महिला अस्पताल की ओटी के बाहर लगे आठ कैमरे, 24 घंटे रहेंगे सक्रिय

Tue, 08 Jul 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Eight cameras installed outside the OT of the women's hospital, will remain active 24 hours
अब ऑपरेशन थिएटर पर रहेगी सख्त निगरानी
विज्ञापन

गोरखपुर। पारदर्शिता बढ़ाने और अवैध वसूली पर लगाम लगाने के उद्देश्य से ओटी को निगरानी में लेने का फैसला लिया गया है। जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाहर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हाई-रिजॉल्यूशन वाले यह कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग को पिछले कुछ महीनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ऑपरेशन के दौरान मरीजों से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। तीमारदारों का आरोप था कि बिना रुपये दिए ऑपरेशन में देरी की जाती है और रुपये नहीं देने पर मरीज को रेफर कर दिया जाता है। सब कुछ ओटी के बाहर ही फिक्स हो जाता था। आरोप है कि मांग पूरी होने पर ही डॉक्टर ऑपरेशन करते थे। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कैमरे लगाने का फैसला लिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर में लगी निगरानी प्रणाली न केवल अवैध वसूली को रोकेगी बल्कि चिकित्सा प्रक्रियाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभावती ने बताया कि यह पहल पारदर्शिता बढ़ाने और किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को रोकने के लिए की गई है। अब हर सर्जिकल प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। अगर कोई शिकायत आती है तो फुटेज की मदद से जांच आसान होगी। मामले की पुष्टि होने पर जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed