फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Due to the impact of Montha, the temperature in Gorakhpur dropped by five degrees, people took out their sweaters.

Gorakhpur News: मोंथा के असर से गोरखपुर में पांच डिग्री गिरा पारा, लोगों ने निकाले स्वेटर

Fri, 31 Oct 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Due to the impact of Montha, the temperature in Gorakhpur dropped by five degrees, people took out their sweaters.
गोरखपुर पिपराइच रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश में आते जाते लोग।
अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री, न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

अक्तूबर में हमेशा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है तापमान
पूरे दिन में करीब 10 एमएम हुई बारिश, 22 किमी की रफ्तार से बही पुरवा बयार
गोरखपुर। मोंथा तूफान के प्रभाव से बृहस्पतिवार को गोरखपुर समेत आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में लगभग 10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि करीब 22 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली।
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। सामान्य से 8.7 डिग्री की यह कमी अक्तूबर महीने के लिहाज से असामान्य मानी जा रही है। आम तौर पर अक्तूबर में गोरखपुर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सिर्फ 1.7 डिग्री का अंतर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तापमान में ऐसी गिरावट आमतौर पर दिसंबर या जनवरी में देखने को मिलती है, जब घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप होता है। इस अप्रत्याशित ठंड से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। कई जगह बच्चों और बुजुर्गों को स्वेटर और हल्के जैकेट पहने देखा गया।
विज्ञापन





पिछले 13 सालों में पहली बार अक्तूबर में इतनी ठंड
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 13 वर्षों में अक्तूबर में गोरखपुर का अधिकतम तापमान कभी 31 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया था। इस बार 22.7 डिग्री तक पहुंचना एक नया रिकॉर्ड है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि अक्तूबर में तापमान सामान्यतः 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन ने न केवल लोगों को चौंकाया बल्कि किसानों के लिए भी नई चिंता खड़ी कर दी है। तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी सब्जियों और धान की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मोंथा तूफान का प्रभाव अगले 24 घंटे तक बना रह सकता है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
वर्षवार अक्तूबर में अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान
2024 33.0 डिग्री
2023 35.2 डिग्री
2022 34.6 डिग्री
2021 35.2 डिग्री
2020 34.9 डिग्री
2019 33.2 डिग्री
2018 37.4 डिग्री
2017 36.1 डिग्री
2016 34.2 डिग्री
2015 36.6 डिग्री
2014 34.6 डिग्री
2013 32.9 डिग्री
2012 34.9 डिग्री
--
कोट
मोंथा तूफान के चलते बृहस्पतिवार को पूर्वांचल में बारिश व तापमान में गिरावट का अनुमान था। इस वक्त अरब सागर की तरफ से भी नमी आ रही है, जिसके चलते तापमान में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव है। शुक्रवार को मोंथा तूफान का असर कम हो जाएगा। हालांकि दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
- अतुल कुमार सिंह, वैज्ञानिक, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed