फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Due to decrease in humidity, Magh felt like Falgun.

Gorakhpur News: नमी में आई कमी तो माघ में ही हुआ फाल्गुन जैसा एहसास

Sun, 19 Jan 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Due to decrease in humidity, Magh felt like Falgun.
शनिवार को औसत तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, 26 जनवरी तक तापमान में और वृद्धि का अनुमान
विज्ञापन


इस बार करीब 10 दिन पहले ही बढ़ गया तापमान


गोरखपुर। शनिवार को मौसम ने माघ में ही फाल्गुन का अहसास करा दिया। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिस कारण धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आद्रता में कमी के कारण गर्मी का असर ज्यादा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन आद्रता 95 थी, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि ही होने के बावजूद गर्मी का ज्यादा असर रहा, क्योंकि आद्रता 84 रही। यह हिमालय की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं के शांत होने के कारण हुआ। 26 जनवरी तक अधिकतम तापमान में और वृद्धि का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह चल रही पछुआ हवा के चलते गलन हो रही थी, लेकिन आठ बजे ही चटख धूप निकल आई। 10 बजते-बजते हवा थमी तो मौसम में बदलाव दिखने लगा। दोपहर में धूप में बैठने पर जैकेट-मफलर वालों को गर्मी लगने लगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, औसत तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी में आई इस कमी की वजह से धूप तीखी लगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से आगे आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पिछले पांच वर्ष में जनवरी में अधिकतम तापमान
वर्ष-------तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
2023-------25.6

2022-------23.6

2021--------26.8

2020--------23.8

2019--------24.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed