फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Drunken baraatis created a ruckus at the wedding, case registered

Gorakhpur News: शादी में नशे में धुत बरातियों ने किया उत्पात, केस दर्ज

Tue, 13 May 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Drunken baraatis created a ruckus at the wedding, case registered
चिलुआताल इलाके का मामला, केस दर्ज कर पुलिस मामले की कर रही जांच
विज्ञापन

चिलुआताल। चिलुआताल के फर्टिलाइजर पुलिस चौकी इलाके में स्थित मैरिज हाउस में आयोजित लड़की की शादी में नशे में धुत बरातियों खूब उत्पात किया। इसमे घराती पक्ष के कई लोग घायल हो गए। मानबेला निवासी लड़की के पिता निरंजन दीपक की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने बराती पक्ष से आए विशाल सोनकर, सागर सोनकर और कुछ अज्ञात पर मारपीट, चोरी और दंगा करने की धारा में केस दर्ज किया है।

निरंजन दीपक ने तहरीर देकर बताया है कि नौ मई को बेटी का वैवाहिक कार्यक्रम फर्टिलाइजर झुगिया रोड पर स्थित मैरिज हाउस से हो रहा था। रात करीब 12 बजे के आसपास बरात आई। स्वागत कार्यक्रम चल रहा था, तभी बरातियों के दो गुट आपस में भिड़ कर हाथापाई करने लगे। काफी देर तक समझाने पर दोनों पक्ष शांत हुआ। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम के दौरान बरात पक्ष के कुछ युवक खाना की व्यवस्था को लेकर गालियां देने लगे। आरोप है कि बरात पक्ष से आए विशाल सोनकर, सागर सोनकर और उसके साथ आए अज्ञात युवक मारपीट व ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें धारदार व नुकीले हथियार से वार कर लड़की पक्ष के अभय, विशाल, हिमांशु, शहबाज सहित कई लोगों को घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भर्ती कराया गया। इसका वीडियो भी है। आरोप है कि लड़की के भाई की जेब में रखा 50 हजार रुपये, चेन और मोबाइल गायब हो गया है। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed