फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Doctor dies after drowning in water filled in a pit

Gorakhpur News: गड्ढे में भरे पानी में डूबकर डॉक्टर की मौत

Sun, 08 Jun 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Doctor dies after drowning in water filled in a pit
भटहट कस्बे में नाले के पानी के लिए जेसीबी मशीन से खोदा गया है गड्ढा
विज्ञापन

भटहट। कस्बे में सड़क किनारे गड्ढे में नाले का पानी भरा हुआ था। शनिवार की शाम इसमें डूबकर एक डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक, भटहट कस्बे में अंबेडकर पार्क के सामने सड़क पर पानी भरा रहता था। इसके किनारे प्रशासन ने जेसीबी से एक बड़ा गड्ढा खुदवा दिया। सड़क पर फैला नाले का पानी गड्ढे में भर गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बा निवासी नन्हे प्रजापति (50) मऊ जिले में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में डॉक्टर थे। कुछ दिन की छुट्टी लेकर वह घर पर आए थे। शनिवार की शाम वह बाजार से सामान लेकर पनियरा रोड पर बैरियर तिराहे की तरफ से घर वापस जा रहे थे। इसी बीच गड्ढे के पास उनका पैर फिसल गया और पानी में गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक वह जल्द ही मऊ वापस जाने वाले थे। गुलरिहा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed