फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DM angry over poor progress of PM Surya Ghar Yojana, issued warning

Gorakhpur News: पीएम सूर्य घर योजना की खराब प्रगति से डीएम नाराज, दी चेतावनी

Sun, 26 Oct 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DM angry over poor progress of PM Surya Ghar Yojana, issued warning
विकास भवन में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे डीएम
विज्ञापन

डीएम ने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति पर असंतोष जताते हुए डीएम दीपक मीणा ने बैंकों, विद्युत विभाग और वेंडरों के बीच समन्वय बढ़ाने और जिन घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं, उन्हें जल्द ग्रिड से जोड़कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यूपीनेडा को सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा स्थापित करने की प्रक्रिया को भी तेज करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम दीपक मीणा शनिवार को विकास भवन सभागार में सितंबर माह के सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर संचालित विकास कार्यों व फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की कर रहे थे। उन्होंने अच्छी रैंकिंग वाली योजनाओं के प्रदर्शन को लगातार बनाए रखने और कमजोर प्रदर्शन वाले विभागों को आगामी माह में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग बेहतर बनी रहे।
विज्ञापन

डीएम ने पीएम सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान सम्मान निधि, ऑपरेशन कायाकल्प, मध्याह्न भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम निर्माण, नई सड़कों का निर्माण व मरम्मत, 15वें वित्त आयोग के कार्य, फैमिली कार्ड, बागवानी मिशन और खराब ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों समेत अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने सभी अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई करने, विभागीय कार्यों का निरीक्षण करने और उसकी मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता बरतने और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसान सम्मान निधि के लंबित आवेदन और केवाईसी जल्द पूर्ण कराने, दिव्यांग पेंशन मामलों में त्वरित निस्तारण एवं कैंप लगाने, फैमिली आईडी निर्माण कार्य में तेजी और विकास कार्यों में भौतिक व वित्तीय प्रगति समान रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed