फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, DJ played in the shop...the teacher attacked the operator with a sword

Gorakhpur News: दुकान में डीजे बजाया... शिक्षक ने तलवार लेकर दौड़ाया- जानिए फिर क्या हुआ

Sat, 15 Feb 2025 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 11:06 AM IST
सार

रामपुर गोपालपुर के यादव टोला निवासी डीजे संचालक दिपांकल पासवान ने शुक्रवार को एसपी सिटी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। दिपांकल ने बताया कि बुधवार को एक शादी का सट्टा होने के कारण वह गोदाम में डीजे बजाकर आवाज जांच रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दो भाई विनोद यादव और अरविंद यादव गोदाम में आए और जातिसूचक गालियां देने लगे, मना करने पर उन्हें पीटने लगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  DJ played in the shop...the teacher attacked the operator with a sword
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर में दुकान में जोर से डीजे बजाकर आवाज जांच रहे संचालक को परिषदीय विद्यालय के शिक्षक विनोद यादव ने तलवार लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। संचालक ने भागकर जान बचाई। तलवार के साथ शिक्षक का गाली देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी के निर्देश पर शुक्रवार रात शिक्षक विनोद यादव और उसके भाई अरविंद यादव पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


बुधवार की इस घटना के बाद डीजे संचालक ने सरहरी चौकी पर शिकायत की तो आरोप है कि वहां समझाकर समझौता करा दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को संचालक ने एसपी सिटी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने इस मामले में जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर गोपालपुर के यादव टोला निवासी डीजे संचालक दिपांकल पासवान ने शुक्रवार को एसपी सिटी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। दिपांकल ने बताया कि बुधवार को एक शादी का सट्टा होने के कारण वह गोदाम में डीजे बजाकर आवाज जांच रहे थे।

इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दो भाई विनोद यादव और अरविंद यादव गोदाम में आए और जातिसूचक गालियां देने लगे, मना करने पर उन्हें पीटने लगे। उन्हें बचाने पड़ोस का एक युवक आया तो उससे भी मारपीट की।

दिपांकल का आरोप है कि हमलावरों में से एक महाराजगंज में परिषदीय विद्यालय के शिक्षक विनोद यादव ने तलवार लेकर उन्हें दौड़ा लिया। किसी तरह भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। सरहरी चौकी पर जब शिकायत की तो वहां पर पुलिस उन्हें ही बैठा लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुलह करने का दबाव बनाया।


शिकायत मिलने पर दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गुलरिहा पुलिस जांच कर रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed