फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Diversion: If you leave home today and tomorrow, know the route

डायवर्जन: आज और कल घर से निकलें तो जान लें रूट

Sat, 06 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Diversion: If you leave home today and tomorrow, know the route
पीईटी-2025 के लिए शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

गोरखपुर। यूपीएसएसएससी की पीईटी-2025 को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। छह और सात सितंबर की इन परीक्षाओं को देखते हुए सुबह सात बजे से विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा की ओर आने वाली रोडवेज की बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसी बसें आवश्यकतानुसार रोडवेज तिराहा से सीधे महाराणा प्रताप की मूर्ति की ओर डायवर्ट की जाएंगी। वहीं, वाराणसी और लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज और टीपीनगर चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

अग्रसेन तिराहे से जुबिली तिराहा और बक्शीपुर चौराहे की ओर ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को अग्रसेन तिराहा से टाउनहाॅल और कचहरी चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार, आंबेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो आवश्यकतानुसार छात्रसंघ भवन की ओर मोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा समाप्ति के समय ट्रांसपोर्टनगर चौराहा से टीडीएम तिराहा, अलहदादापुर तिराहा होते हुए बेतियाहाता चौराहे की ओर लोडर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को फलमंडी चौराहा, रुस्तमपुर चौराहा और देवरिया बाईपास तिराहे से पैडलेगंज चौराहा होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed