फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur root Diversion, If you go out in the city today and tomorrow, first understand the route.

Gorakhpur News: आपके काम की खबर, डायवर्जन; आज और कल शहर में निकलें तो पहले समझ लें ये रूट

Mon, 16 Sep 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 05:24 AM IST
सार

16 सितंबर की शाम छह बजे से लागू हुआ डायवर्जन 17 सितंबर को जुलूस व गणेश प्रतिमा विसर्जन होने तक प्रभावी होगा। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। रूट के अनुसार जुलूस निकालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। हैवी, हल्के और दो पहिया वाहनों के अलग-अलग रुट निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur root Diversion, If you go out in the city today and tomorrow, first understand the route.
ट्रैफिक सिग्नलों की बत्ती गुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज और कल घर से शहर में कहीं जाने के लिए निकलें तो पहले रूट समझ लें। गणेश प्रतिमा विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


16 सितंबर की शाम छह बजे से लागू हुआ डायवर्जन 17 सितंबर को जुलूस व गणेश प्रतिमा विसर्जन होने तक प्रभावी होगा। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। रूट के अनुसार जुलूस निकालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन रास्तों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

हार्बर्ट बांध से लालडिग्गी होते हुए साहबगंज की ओर भारी व चारपहिया वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को टीपीनगर, फलमंडी होते हुए पैडलेगंज के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपीनगर से पांडेयहाता, अलहदादपुर तिराहा होते हुए शहर में आने वाले भारी व चार पहिया वाहन रुस्तमपुर के रास्ते पैडलेगंज होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।

दुर्गाबाड़ी, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास होते हुए घंटाघर जाने वाले रास्ते पर चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
घोष कंपनी से नखास होते हुए रेती चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

अलहदादपुर से घंटाघर व पांडेयहाता होते हुए घंटाघर, नार्मल से बर्फखाना होते हुए हांसूपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया व तीन पहिया वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

हुमायूंपुर से तरंग ओवरब्रिज होते हुए आर्यनगर की ओर आने वाले चार पहिया व तीन पहिया वाहन गोरखनाथ मंदिर होते हुए धर्मशाला के रास्ते गंतव्य की ओर जाएंगे।

अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर, विजय चौक से आर्यनगर होते हुए चरनलाल चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया व तीन पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
साहबगंज मंडी से खूनीपुर होते हुए बक्शीपुर व घासीकटरा के रास्ते मिर्जापुर होते हुए घंटाघर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं चलेंगे।

लाल डिग्गी से गीता प्रेस होते हुए रेती चौक, जटाशंकर तिराहा से आर्यनगर, मदीना मस्जिद से शाहमारूफ की ओर जाने वाले रास्ते पर भी चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed