फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dispute escalates after road accident, miscreants set bike on fire outside temple

Gorakhpur News: सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद, मंदिर के बाहर दबंगों ने बाइक में लगाई आग

Wed, 29 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dispute escalates after road accident, miscreants set bike on fire outside temple
पुलिस ने चार नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

महावीर छपरा। गीडा थाना क्षेत्र के मामापार निवासी युवक और दबंगों के बीच सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना के मामले ने मंगलवार को बड़ा रूप ले लिया। भौवापार स्थित शिव मंदिर के बाहर झगड़े के बाद आरोपियों ने युवक की बाइक में आग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामापार निवासी नितेश यादव ने बताया कि सोमवार शाम 6:30 बजे वह अपने साथी सत्यम यादव के साथ बरडाड़ चौराहे पर जा रहा था। इसी दौरान हरदिया गांव के पास बंशीपुरा निवासी शफीक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कहासुनी हो गई। मंगलवार दोपहर नितेश अपने साथियों सत्यम और दीपक के साथ भौवापार स्थित शिव मंदिर दर्शन करने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद शफीक, निखिल चौधरी, आकाश चौधरी और शिवम चौधरी ने साथियों संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह भाग निकला लेकिन दबंगों ने मंदिर परिसर में खड़ी उसकी बाइक में आग लगा दी। थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed