फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Discussion on the fifth railway line from Chhapra to Barabanki

Gorakhpur News: छपरा से बाराबंकी तक पांचवीं रेल लाइन पर मंथन

Wed, 29 Oct 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Discussion on the fifth railway line from Chhapra to Barabanki
चौथी लाइन के सर्वे के बीच रेलवे बोर्ड ने मांगा पूर्वोत्तर रेलवे से प्रस्ताव
विज्ञापन

गोरखपुर। छपरा से बाराबंकी के बीच चौथी लाइन के लिए सर्वे के काम के बीच इसी रूट पर अब पांचवीं रेल लाइन के लिए कवायद शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने पांचवीं रेल लाइन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे से प्रस्ताव मांगा है। बोर्ड के निर्देश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्ताव के बाद सर्वे कराया जा सकता है।


पूर्वोत्तर रेलवे में छपरा से बाराबंकी के बीच तीसरी लाइन बिछाने काम चल रहा है। करीब 125 किमी लंबाई में तीसरी लाइन बिछाई जा चुकी है। बाकी रेलखंड पर काम चल रहा है। इसी के साथ ही इसी रूट पर चौथी लाइन के लिए सर्वे चल रहा है। अब पांचवीं लाइन पर मंथन शुरू हो गया है। दरअसल, बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा हाई डेंसिटी रूट (अत्यधिक भीड़ वाले रूट) में शामिल है। यहां ट्रेनें वर्तमान में ट्रैक क्षमता के हिसाब से दोगुनी चल रही हैं। ऐसे में ट्रेनें आए दिन लेट होती रहती हैं। इसी को कम करने के लिए ट्रैक की संख्या बढ़ाने की कवायद चल रही है। रेल प्रशासन के मुताबिक, इस रेल लाइन पर भविष्य में और ज्यादा ट्रेनें चल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed