{"_id":"68a789405ad976c9dd0a839c","slug":"gorakhpur-news-digital-interlocking-system-will-be-installed-at-small-stations-as-well-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1044631-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छोटे स्टेशनों पर भी लगेगा डिजिटल इंटरलॉकिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छोटे स्टेशनों पर भी लगेगा डिजिटल इंटरलॉकिंग सिस्टम
विज्ञापन
कंप्यूटर पर माउस से ही रेलवे स्टेशन यार्ड के सिग्नल और पॉइंट बनेंगे, समय की होगी बचत
गोरखपुर। अब छोटे रेलवे स्टेशनों के यार्ड में भी ट्रेन आने के पहले रेलकर्मियों को सिग्नल और पॉइंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी रेलवे स्टेशनों के यार्ड के पास इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे स्टेशन मास्टर और कंट्रोलर पैनल कंप्यूटर पर माउस से ही यह काम कर देंगे। रेलवे प्रशासन ने बड़े के बाद अब सभी छोटे स्टेशनों पर भी इस सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे में अब तक 114 रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग लगाया जा चुका है। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल में गोरखपुर, गोरखपुर कैंट, डोमिनगढ़, नौतनवा, नकहा स्टेशन शामिल हैं। अब अन्य सभी स्टेशनों पर यह सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया है। योजना के मुताबिक, पहले चरण में गोरखपुर-बस्ती मंडल में सलेमपुर, भटनी, देवरिया, बैतालपुर, गौरी बाजार, सरदारनगर, चौरीचौरा, मगहर, खलीलाबाद, आनंद नगर, पिपराइच, सहजनवां, खलीलाबाद, बस्ती स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग लगाने का काम शुरू होगा। इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम लग जाने से स्टेशन मास्टर और कंट्रोलर पैनल की जगह हाईटेक एलईडी स्क्रीन पर यार्ड प्लान और एक क्लिक से ट्रेनों का रूट बना सकेंगे। इसके लगने से सिग्नल और पॉइंट फेल होने की समस्या तो समाप्त होगी ही, अधिक से अधिक ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।
वर्जन
पूर्वोत्तर रेलवे पर स्टेशनों की डिजिटल इंटरलॉकिंग का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। अभी तक 114 रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक का कार्य पूरा कर कमीशन कर दिया गया है। भविष्य में सभी स्टेशनों पर यह कार्य कराया जाएगा। इससे स्टेशन यार्डों में ट्रेनों का संचालन सुगम होने के साथ संरक्षा भी बढ़ी है।
विज्ञापन
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर