फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Development work is lagging behind the target, DM expressed displeasure

Gorakhpur News: लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं विकास कार्य, डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 25 Oct 2025 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Development work is lagging behind the target, DM expressed displeasure
डीएम ने की निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा शुक्रवार को डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में की गई। इसमें विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकांश विकास कार्य की प्रगति सुस्त होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब कहीं भी भूमि से जुड़ी समस्या नहीं है। सभी संस्थाएं अपने-अपने कार्यों की गति बढ़ाएं। कार्य में देरी पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी।
डीएम को बताया गया कि जिले में इस समय 2051 जगहों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिनमें से 191 कार्यों को रेड श्रेणी में रखा गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं। डीएम ने कहा कि रेड श्रेणी में शामिल कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और विलंब के कारणों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। समीक्षा के दौरान कुछ कार्यदायी संस्थाओं ने जमीन मिलने में देर की वजह से कार्य सुस्त होना बताया।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से पुलिस लाइंस, पीएसी परिसर, प्राविधिक विद्यालय और विभिन्न ओवरब्रिज परियोजनाओं के निर्माण की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी और विभागीय प्रमुख अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट करें और हर सप्ताह भौतिक सत्यापन कराएं। पूरे हो चुके कार्यों का गुणवत्ता परीक्षण और निरीक्षण रिपोर्ट भी तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीडीओ राजमणि वर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश झा, पीडब्ल्यूडी के नोडल अधिकारी एके सिंह सहित सभी विभागों के नोडल अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed