फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Destroy dengue larvae by conducting a survey, keep reserve beds in hospitals

Gorakhpur News: सर्वे कर नष्ट कराएं डेंगू के लार्वा, अस्पतालों में रखें रिजर्व बेड

Fri, 29 Aug 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Destroy dengue larvae by conducting a survey, keep reserve beds in hospitals
आईएमए सुनिश्चित कराए कि प्राइवेट पैथालॉजी में तय शुल्क से ज्यादा न लिया जाए
विज्ञापन

कमिश्नर ने गोरखपुर मंडल के डीएम व अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने डेंगू के मामलों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायती राज विभाग और नगर निकाय के अधिकारियों से कहा कि डेंगू मच्छर के प्रजनन स्थलों का सर्वे कर लार्वा नष्ट कराएं। सभी सरकारी अस्पतालों में रिजर्व बेड रखें और जरूरत पड़ने पर बढ़ा लें। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मरीज की मृत्यु न हो। उन्होंने आईएमए को निर्देशित किया कि प्राइवेट पैथालॉजी भी जांच के लिए निर्धारित दर से ज्यादा रुपये न ले।

कमिश्नर बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में डेंगू एवं वेक्टर बॉर्न डिजीज से बचाव को लेकर हुई बैठक में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मंडल के चारों जिलों में डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि स्कूलों में छात्रों को डेंगू और वेक्टर बॉर्न डिजीज से बचाव की जानकारी दी जाए। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं अध्यापकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया जाए। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने उन्हें बताया कि मंडल के प्रत्येक जनपद में निशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत, ब्लॉक, नगर निकाय और नगर निगम स्तर पर होर्डिंग्स लगाने, पंफलेट वितरित करने और आईटीएसएम प्लेटफॉर्म से प्रचार-प्रसार करने को कहा। विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग व साफ-सफाई कराई जाए। बैठक में डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोंगरवाल, एसपी सिटी अभिनव त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के उपाय
- साफ पानी जमा न होने दें, पानी टंकी व कूलर नियमित साफ करें
- कबाड़ व टायर हटाएं या पॉलिथीन से ढक कर रखें
- बिस्तर पर मच्छरदानी और दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगाएं
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें
- बुखार के लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें

तय दर से ज्यादा मांगें तो करें शिकायत
प्राइवेट पैथोलॉजी में एलिजा जांच 1200 रुपये, रैपिड टेस्ट 700 रुपये, प्लेटलेट्स टेस्ट 100 रुपये और सीबीसी 250 रुपये में की जाती है। यदि कोई पैथोलॉजी निर्धारित दर से अधिक रुपये मांगता है तो उसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर 8005192660 या अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के मोबाइल नंबर 8005192621 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed