{"_id":"688d1f5f667ab8b13a03bdc7","slug":"gorakhpur-news-departmental-fight-now-comes-to-honourdefamation-case-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1023473-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विभागीय लड़ाई अब सम्मान पर आई...मानहानि का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विभागीय लड़ाई अब सम्मान पर आई...मानहानि का केस
विज्ञापन
डीडीयू के विज्ञान संकाय के विभाग में चल रहे विवाद का मामला
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्यााय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के एक विभाग में पद व कद के लिए चल रही लड़ाई अब प्रतिष्ठा पर आ गई है। एक प्रोफेसर ने देवरिया जिले के एक कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ कोर्ट से मानहानि का केस किया है। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक को समन जारी किया गया है।
डीडीयू के विज्ञान संकाय के एक विभाग में शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद में देवरिया के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के शिक्षक भी शामिल हैं। डीडीयू प्रशासन और विज्ञान संकाय के कई शिक्षकों पर भ्रष्टाचार, रुपये मांगने जैसे आरोप लगा चुके हैं। विज्ञान संकाय के प्रोफेसर ने छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली थी।
डीडीयू के प्रोफेसर ने मानहानि केस में आरोप लगाया है कि उनकी सर्विस बुक से दस्तावेज विश्वविद्यालय से चोरी कर उनके ऊपर लांछन लगाए जा रहे हैं। वे शुरू में विवाद से दूर रहते हुए मामले को नजरअंदाज कर रहे थे लेकिन अब उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय में खूब चर्चा रही।