फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Demand to install additional counter for birth certificate with QR code.

Gorakhpur News: क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाणपत्र के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने की मांग

Sat, 15 Feb 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Demand to install additional counter for birth certificate with QR code.
पार्षदों ने मेयर को पत्र सौंपकर अलग काउंटर बनाने की मांग की
विज्ञापन


गोरखपुर। नगर निगम में क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाणपत्र के लिए भीड़ को देखते हुए पार्षदों ने इसके लिए अलग काउंटर लगाने की मांग की है। शुक्रवार को दिग्विजयनगर के पार्षद एवं पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को पत्र सौंपकर आम नागरिकों को सुविधा मुहैया कराने की मांग की।

पार्षदों ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से भी बात कर इसके लिए अलग व्यवस्था करने की मांग की। ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए आधार कार्ड/आपार आईडी की अनिवार्यता कर दी गई है। आधार कार्ड बनवाने के लिए क्यूआर कोड वाला जन्म प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। वहीं, पुराने प्रमाणपत्रों में क्यूआर कोड नहीं है। ऐसे में बहुत सारे लोग क्यूआर कोड युक्त जन्म प्रमाणपत्र या नाम संशोधन के लिए आ रहे हैं। इसमें करीब एक हफ्ते तक का समय लग जा रहा है। एकमात्र काउंटर होने की वजह से अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान पार्षद पवन त्रिपाठी, श्रवण पटेल, रविंद्र सिंह, रितेश सिंह (बबलू) मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed