फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Deepak murder case: Action may be taken against many more policemen

दीपक हत्याकांड : कई और पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई

Wed, 24 Sep 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Deepak murder case: Action may be taken against many more policemen
एडीजी और आईजी की गोपनीय जांच में कई और पुलिस कर्मी किए गए चिंहित
विज्ञापन

अब तक 50 पुलिस कर्मियों से अधिक पर गिर चुकी है गाज
चिलुआताल थाना प्रभारी को मिला पिपराइच का चार्ज, तिवारीपुर थानेदार को मिला चिलुआताल का जिम्मा

गोरखपुर। पिपराइच के जंगल धूसड़ महुआचाफी गांव में छात्र दीपक गुप्ता की हत्या मामले में कई और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि एडीजी और आईजी की गोपनीय जांच में पुलिस कर्मी चिह्नित किए गए हैं। हत्याकांड में अब तक 50 से अधिक पुलिसकर्मी कार्रवाई हो चुकी है। सोमवार देर रात पिपराइच थानेदार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को एसएसपी राजकरन नय्यर ने चिलुआताल थानेदार अतुल श्रीवास्तव को पिपराइच का नया प्रभारी नियुक्त किया। जबकि तिवारीपुर थानाप्रभारी रहे सूरज सिंह को चिलुआताल थाने का कार्यभार सौंपा गया है।

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर 18 सितंबर को कुशीनगर जिले में दो थानेदार, चार चौकी प्रभारी और 33 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर किए गए थे। गोरखपुर में भी पिपराइच के जंगल धूसड़ चौकी प्रभारी ज्योति नारायण तिवारी और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद पिपराइच थाने से जुड़े चार और सिपाही हटाए गए। जंगल छत्रधारी चौकी प्रभारी विनय सिंह पर लापरवाही के आरोप लगने पर उन्हें लाइनहाजिर किया गया और विकास सिंह को चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा, गुलरिहा और पिपराइच थाने में तैनात छह सिपाहियों को भी गोपनीय जांच रिपोर्ट के आधार पर लाइनहाजिर किया गया। इनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वे कर्तव्य के प्रति उदासीन रहते हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई का यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन और डीआईजी रेंज डॉ. एस. चनप्पा की निगरानी में चल रही गोपनीय जांच में कई और नाम भी चिन्हित किए गए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई के आसार हैं। पूरे मामले ने न सिर्फ पुलिस महकमे की छवि को प्रभावित किया है, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि थानों और चौकियों में कर्तव्य पालन के प्रति गंभीर निगरानी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed