फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Death wire running above 62 schools in the district

Gorakhpur News: जिले के 62 विद्यालयों के ऊपर से दौड़ रही मौत की तार

Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Death wire running above 62 schools in the district
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आगणन तैयार करा तारों को हटवाने के लिए मुख्यालय को भेजा है पत्र
विज्ञापन

सबसे अधिक 25 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हैं तार
गोरखपुर। जिले के 62 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से मौत की तार गुजर रही है। शिक्षा विभाग ने इन तारों को हटवाने के लिए बिजली निगम से आगणन तैयार कराकर पिछले वर्ष सितंबर में ही भेजा था लेकिन अभी विभाग की ओर से तारों को हटवाने को लेकर कोई आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, विद्युत वितरण खंड की ओर से ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की गई है। इन्हें 62 लाख रुपये से हटाया जाना है। खजनी ब्लॉक में सर्वाधिक 25 विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इसके अलावा बांसगांव में सात, बड़हलगंज में पांच, गगहा में चार, बेलघाट में तीन, कौड़ीराम में चार, पाली में तीन, उरुवा में दो, सहजनवां में आठ और गोला में एक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि कुछ विद्यालयों के ऊपर से 11 केवीए तक के हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, जो बच्चों और स्टाफ के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। विद्युत निगम की तरफ से इन तारों को हटाने के लिए लगभग 62 लाख रुपये का आगणन दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए राज्य स्तर से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


............

ट्रांसफार्मर हटाने के लिए आठ बार लिखा पत्र
ब्रह्मपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुरवा में बिजली के ट्रांसफार्मर से लटक रहे तार की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में विद्यालय की प्रधानाचार्य सरवर जहां अंसारी ने ट्रांसफार्मर को स्कूल परिसर से हटवाने के लिए शिक्षा विभाग और बिजली निगम से आठ बार पत्राचार किया था लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया सिर्फ कागजात में ही चलती रही और ट्रांसफार्मर नहीं हट सका। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण एक बच्चे ने अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed