फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dead body got entangled in border dispute, got swept away in the river and went ahead

Gorakhpur News: सीमा विवाद में उलझा शव, नदी में बहकर चला गया आगे

Sat, 17 Aug 2024 04:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dead body got entangled in border dispute, got swept away in the river and went ahead
गगहा। राप्ती नदी में बहते आए अज्ञात शव को लेकर शुक्रवार को गगहा और देवरिया का एकौना थाना आमने-सामने आ गए। दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे के सीमा क्षेत्र में शव होने का दावा करती रही। अंत में एकौना थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन शव को नदी से नहीं निकाल पाए। इस बीच शव बहकर आगे चला गया।
विज्ञापन

गगहा थाना क्षेत्र में बहने वाली राप्ती नदी के पार कोल केशव गांव देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र में पड़ता है। वहीं इसके आसपास के गांव गगहा थाना क्षेत्र में आते हैं। शुक्रवार को कोल केशव के ग्रामीणों ने नदी में एक शव बहता देख गगहा और एकौना थाने की पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद गगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय शव एकौना थाना क्षेत्र में था। इसके बाद गगहा पुलिस एकौना थाना को बताते हुए वापस चली गई। आरोप है कि एकौना थाने से सादी वर्दी में पहुंचे दो पुलिसकर्मी काफी देर तक वहीं खड़े रहे लेकिन शव को बाहर निकलवाने की कोशिश नहीं की। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह शव रूका था, वह देवरिया जनपद की सीमा में है। एकौना थाने की पुलिस आई थी लेकिन शव के बहने का इंतजार करती रही।
विज्ञापन


सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि शव एकौना थाना क्षेत्र में नहीं था। थाने के दो पुलिसकर्मी मौके पर गए थे और जांच पड़ताल कर वापस आकर रिपोर्ट की। सीओ बांसगांव उदय प्रताप सिंह ने बताया सूचना पर गगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन शव देवरिया जिले में था। इससे वह वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed