फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: The trend of international students increased, applications received from 11 countries

डीडीयू : अंतरराष्ट्रीय छात्रों का बढ़ा रुझान, 11 देशों से आए आवेदन

Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: The trend of international students increased, applications received from 11 countries
स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए आए 120 आवेदन
विज्ञापन

पीएचडी में प्रवेश के लिए 43 छात्रों ने किया है आवेदन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए 11 देशों से 120 छात्रों ने डीडीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। पीएचडी के लिए भी विश्वविद्यालय को 43 आवेदन मिल चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को अभी यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
भारत सरकार के स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए बांग्लादेश से 88, नेपाल से 16, नाइजीरिया से चार, दक्षिण सूडान से दो, यमन से दो, स्विजरलैंड से दो, घाना से दो, अफगानिस्तान से एक, लाइबेरिया से एक, ईस्ट तिमोर से एक और जांबिया से एक छात्र ने डीडीयू में आवेदन किया है। इंजीनियरिंग में सबसे अधिक 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, कृषि में 17, विज्ञान में 15, वाणिज्य में 12, कला नौ और बीसीए में पांच आवेदन मिले हैं। 43 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, इनमें से 41 नेपाल और दो अमेरिका से हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. रामवंत गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कुल आवेदन 82 से बढ़कर 163 हो गए हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग से मिला लाभ
गोरखपुर विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों का रुझान बढ़ने के पीछे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग्स में स्थान बनाना है। डीडीयू ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, नैक ए प्लस प्लस, सीमैगो संस्थागत रैंकिंग, नेचर इंडेक्स, यूजीसी की ओर से श्रेणी-एक विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट...
विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, अनुसंधान-उन्मुख शिक्षकों और समग्र शैक्षणिक वातावरण के साथ विश्वविद्यालय वैश्विक शिक्षा परिदृश्य में भारत के सबसे गतिशील सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। यही कारण है कि विदेशी छात्रों का रुझान बढ़ा है।

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed