फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: The government again sought answers on the seniority list of teachers

डीडीयू : शिक्षकों की वरिष्ठता सूची पर शासन ने फिर मांगा जवाब

Mon, 22 Sep 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: The government again sought answers on the seniority list of teachers
10 महीने पुराने आईजीआरएस का निस्तारण नहीं होने पर उच्च शिक्षा विभाग सख्त
विज्ञापन

डीडीयू के तत्कालीन कार्य परिषद सदस्य व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश राय ने की थी शिकायत
शिकायत करने वाले शिक्षक के असंतोष जताने पर जल्द वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षकों के वरिष्ठता विवाद का मामला सुलझ नहीं पा रहा है। इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताते हुए डीडीयू प्रशासन से कार्यवाही कर अवगत कराने का निर्देश दिया है। एक महीने में दूसरी बार वरिष्ठता सूची को लेकर शासन के किसी विभाग की तरफ से डीडीयू प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

डीडीयू में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी किए जाने को लेकर विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और तत्कालीन कार्य परिषद सदस्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने अगस्त से अक्तूबर 2024 के बीच डीडीयू प्रशासन को पांच बार पत्र लिखा था। डीडीयू प्रशासन की तरफ से वरिष्ठता सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने पर शासन से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर 2024 में उन्होंने आईजीआरएस करने के साथ ही मुख्यमंत्री, राजभवन और उच्च शिक्षा विभाग से इस मामले की शिकायत की थी। आईजीआरएस पर शिकायत के लगभग 10 महीने बीत जाने के बाद भी निस्तारण नहीं होने पर 15 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग ने डीडीयू के कुलसचिव को दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पिछले महीने निदेशालय ने भी दिया था निर्देश
इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की सख्ती के बाद अगस्त महीने में उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज ने भी डीडीयू प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द इस मामले के निस्तारण का निर्देश डीडीयू प्रशासन को दिया था। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. शशि कपूर ने डीडीयू प्रशासन के साथ ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखा था। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि वे डीडीयू प्रशासन से संपर्क कर प्रकरण का निस्तारण सुनिश्चित करें।


---
कोट
उच्च शिक्षा निदेशालय से भी डीडीयू के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने का निर्देश मिला था। डीडीयू प्रशासन से संपर्क कर जल्द से जल्द वरिष्ठता सूची जारी करने के लिए कहा गया है।
- डॉ. उदयभान, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed