{"_id":"682f782a0d585d16d7056e2e","slug":"gorakhpur-news-ddu-students-will-get-multi-parking-facility-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-945881-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू के छात्रों को मिलेगी मल्टीपार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू के छात्रों को मिलेगी मल्टीपार्किंग की सुविधा
Fri, 23 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 23 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पार्किंग की सुविधा से छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए पार्किंग की सुविधा बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में केवल मुख्य द्वार पर ही पार्किंग की सुविधा है। इससे छात्रों को अपने-अपने संकायों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। खासतौर पर गर्मी और बरसात के मौसम में काफी परेशानी होती है।
विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए विषयों की शुरुआत से छात्रों का विश्वविद्यालय के प्रति रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में केवल एक ही पार्किंग स्पॉट पर्याप्त नहीं रह गया है। इसी समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर के अंदर ही मल्टीपार्किंग और मल्टीगेट की सुविधा विकसित करने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों को अपने संकाय के पास पार्किंग की सुविधा मिलेगी। विभिन्न संकायों जैसे लॉ संकाय, दीक्षा भवन और इंजीनियरिंग संकाय के बाहर छात्रों और शिक्षकों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही स्थान की उपलब्धता के अनुसार पार्किंग की जगह को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।
-- -- -
छात्रों की सुविधाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मल्टीपल पार्किंग और मल्टीपल गेट की सुविधा से पार्किंग की समस्या नहीं होगी। अब प्रयास कर रहे हैं कि विभागों के पास ही सुगम और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति