फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur DDU, State-of-the-art library to be built with Rs 39.93 crore

गोरखपुर डीडीयू : 39.93 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी, होगी बेहद आधूनिक- 'अध्यन' और 'आराम' का भी इंतजाम

Sat, 09 Nov 2024 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 11:05 AM IST
सार

यह लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। परियोजना के तहत लाइब्रेरी में अनेक आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें डिजिटल लाइब्रेरी शामिल है, जहां छात्र एवं शोधकर्ता डिजिटल माध्यम से ज्ञान का उपयोग कर सकेंगे। शैक्षणिक प्रस्तुतियों के लिए एक प्रोजेक्टर रूम भी बनाया जाएगा। परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
In Gorakhpur DDU, State-of-the-art library to be built with Rs 39.93 crore
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। लाइब्रेरी के लिए ग्राउंड समेत तीन मंजिला भवन का निर्माण 39.93 करोड़ से होगा। समाजशास्त्र विभाग के पास प्रस्तावित ऑडिटोरियम के करीब लाइब्रेरी बनेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने डिटेल्स प्रोजेक्ट तैयार किया है।

विज्ञापन


यह लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। परियोजना के तहत लाइब्रेरी में अनेक आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें डिजिटल लाइब्रेरी शामिल है, जहां छात्र एवं शोधकर्ता डिजिटल माध्यम से ज्ञान का उपयोग कर सकेंगे। शैक्षणिक प्रस्तुतियों के लिए एक प्रोजेक्टर रूम भी बनाया जाएगा। परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


इसके अलावा, छात्रों के लिए एक कैफेटेरिया की भी व्यवस्था होगी, जहां वे अध्ययन के बीच में आराम कर सकते हैं। शोधार्थियों के लिए विशेष लाउंज की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जहां वे एकाग्रता के साथ अध्ययन और अनुसंधान कार्य कर सकेंगे। इस पुस्तकालय से न केवल स्थानीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छात्र लाभान्वित होंगे। लाइब्रेरी का हर एक मंजिल का क्षेत्रफल लगभग 3565.22 वर्ग मीटर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शोधार्थियों को एक उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यह पुस्तकालय विश्वविद्यालय को शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक साबित होगा: प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed