फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU shines again in Nature Index ranking, tops among UP state universities

Gorakhpur News: नेचर इंडेक्स रैंंकिंग में फिर चमका डीडीयू, यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में अव्वल

Mon, 03 Nov 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU shines again in Nature Index ranking, tops among UP state universities

विज्ञापन



फिजिकल साइंस कैटेगरी में भी उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पहला स्थान



गोरखपुर विश्वविद्यालय को देशभर के संस्थानों में मिली 128वीं रैंक



लगातार तीसरी बार डीडीयू इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में शामिल



गोरखपुर। नेचर इंडेक्स रैंकिंग में एक बार फिर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के बीच अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। लगातार तीसरी बार डीडीयू ने इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त किया है। फिजिकल साइंस श्रेणी में भी डीडीयू यूपी में पहले स्थान पर है।



प्रतिष्ठित नेचर इंडेक्स 2024–25 रैंकिंग में डीडीयू ने ऑल इंडिया रैंक 128वां स्थान प्राप्त किया है। यूपी के सरकारी संस्थानों में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) ही इससे ऊपर है। उसे ऑल इंडिया 28वीं रैंक मिली है। इस रैंकिंग में डीडीयू ने यूपी के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन




---



पिछले वर्ष थे यूपी के सिर्फ तीन विश्वविद्यालय



पिछले वर्ष यूपी के तीन राज्य विश्वविद्यालय ही ओवरऑल कैटेगरी में शामिल थे। इनमें डीडीयू पहले नंबर पर था। केजीएमयू और एसजी पीजीआई, लखनऊ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर थे। इस बार अवध विवि, पूर्वांचल विवि, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह विवि और लखनऊ विश्वविद्यालय भी इसमें जगह बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



भौतिक विज्ञान श्रेणी में 81वां स्थान, यूपी में नंबर वन



नेचर इंडेक्स के भौतिक विज्ञान श्रेणी में इस बार भी डीडीयू अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। इस बार डीडीयू 81वें स्थान के साथ यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर है। यूपी में मौजूद केंद्रीय विश्वविद्यालयों से भी अधिक रैंक डीडीयू को मिली है। पिछले वर्ष सिर्फ डीडीयू ही यूपी से इस श्रेणी में शामिल था। इस बार अवध विवि और लखनऊ विवि भी इस सूची में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस सूची में डीडीयू ने यूपी में मौजूद केंद्रीय विश्वविद्यालयों से भी अच्छी रैंक हासिल की है।



---



145 जर्नल्स में प्रकाशन के आधार पर रैंकिंग



स्प्रिंगर नेचर की ओर से प्रकाशित विश्व के 145 वैज्ञानिक जर्नल्स में प्रकाशित शोध लेखों को नेचर इंडेक्स ट्रैक करता है। शोधपत्रों की संख्या और योगदान के अनुपात के आधार पर रैंकिंग जारी होती है। वर्तमान रैंकिंग अवधि 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक प्रकाशित शोध पत्रों पर आधारित है।




---



वर्जनविश्वविद्यालय ने लगातार नेतृत्व करते हुए उत्तर प्रदेश के शोध परिदृश्य को नई दिशा दी है। यह विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक शोध में निरंतर उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश सरकार की अनुसंधानोन्मुख नीतियों की वजह से ही डीडीयू समेत यूपी के कई राज्य विश्वविद्यालयों ने इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में जगह बनाई है।



- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed