{"_id":"689253d75f1bb94dbe0253f4","slug":"gorakhpur-news-ddu-second-phase-of-counseling-begins-85-students-have-deposited-the-fee-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1027732-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू, 85 फीसदी ने जमा किया शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू, 85 फीसदी ने जमा किया शुल्क
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए में प्रवेश के लिए शुरू हुई प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो गया। पहले चरण में आवंटन हासिल करने वाले 85 फीसदी अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर ली है। वहीं, बीए में प्रवेश के लिए मंगलवार से प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विश्वविद्यालय में जिन विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आयोजित हुई थीं और अभ्यर्थियों ने प्रथम चरण में अपनी च्वॉइस लॉक नहीं की थी, वे दूसरे चरण की काउंसिलिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आठ अगस्त तक चलेगी। प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर दूसरे चरण की प्रक्रिया और आवंटन सहित सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी यहां से जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में सीट से वंचित अभ्यर्थी द्वितीय चरण में प्रतिभाग करें और साथ ही साथ अधिक से अधिक विकल्प भरने की कोशिश करें जिससे उन्हें सीट आवंटन की संभावना अधिक बनेगी। कम विकल्प पर सीट आवंटन की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
मंगलवार से बीए में भी नवप्रवेशी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई। बड़ी संख्या में उत्साहित अभ्यर्थियों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। बीए के अभ्यर्थियों का सत्यापन आठ अगस्त तक चलेगा जबकि शेष सभी पाठ्यक्रमों में दो अगस्त से शुरू हुई सत्यापन की प्रक्रिया का बुधवार को अंतिम दिन है।
--
खाली सीटों के लिए दोबारा खुला पोर्टल
प्रो. सिन्हा ने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई थी और सीधे प्रवेश लिए गए थे, वहां भी रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए प्रवेश पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी यहां आवेदन कर सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
वर्जन...
पहले चरण में 85 फीसदी अभ्यर्थियों का सीट सुनिश्चित कर लेना अभ्यर्थियों के इस परिसर से जुड़ने का उत्साह दिखाता है। सबसे पहले और सुव्यवस्थित ढंग से प्रवेश प्रक्रिया के चलते हम समय से प्रवेश कार्य पूरा कर लेंगे।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति