फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU researcher Abhishek will participate in Independence Day celebrations

Gorakhpur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे डीडीयू के शोधार्थी अभिषेक

Tue, 12 Aug 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU researcher Abhishek will participate in Independence Day celebrations
राष्ट्रपति भवन में महामहिम के साथ भोज के लिए भी किए गए आमंत्रित
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सामाजिक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले देश के 50 युवाओं का चयन किया गया है। इनमें अभिषेक भी शामिल हैं। डीडीयू के अभिषेक उन चार विशेष युवाओं में भी शामिल हैं, जिन्हें 15 अगस्त की रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने के साथ ही इन चयनित युवाओं से संवाद भी करेंगे। अभिषेक के अभिभावक के रूप में उनके मामा एडवोकेट अजय कुमार श्रीवास्तव भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

अभिषेक ‘माय भारत’ संगठन के स्वयंसेवक भी हैं। वे ललित कला एवं संगीत विभाग में डॉ. गौरीशंकर चौहान के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी अभिषेक कई राष्ट्रीय मंचों पर डीडीयू का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजवंत राव, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, विभागाध्यक्ष प्रो. उषा सिंह आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed