{"_id":"6872b98460967286b3026f99","slug":"gorakhpur-news-ddu-preparations-to-issue-mark-sheets-to-students-by-august-15-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1000380-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: 15 अगस्त तक छात्रों को मार्कशीट जारी करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: 15 अगस्त तक छात्रों को मार्कशीट जारी करने की तैयारी
विज्ञापन
पिछले वर्षों में हुई चूक से सबक लेकर डीडीयू प्रशासन ने शुरू की तैयारी
त्रुटि सुधारने और अंक अपलोड करने में तेजी लाने के लिए संबंधित काॅलेजों को दिए गए निर्देश
अगस्त के अंतिम या सितंबर के पहले हफ्ते में प्रस्तावित है दीक्षांत समारोह
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह अगस्त के अंतिम सफ्ताह या सितंबर के पहले हफ्ते में संभावित है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीडीयू प्रशासन की कोशिश है कि में 15 अगस्त तक सत्र 2024-25 में पासआउट विद्यार्थियों का अंकपत्र तैयार हो जाए।
पिछले वर्ष दीक्षांत के कई महीने बाद छात्रों को मार्कशीट मिली थी। डिग्रियां मिलने में भी करीब चार-पांच महीने की देरी हुई थी। जिन वजहों से देरी हुई थी, उन्हें केंद्र में रखकर इस बार तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों कॉलेजों के साथ बैठक में भी प्राथमिकता के आधार पर इससे संबंधित कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए थे।
-- --
विद्यार्थियों को एक साथ मिलेंगी सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
यूजी व पीजी के पासआउट विद्यार्थियों का सभी सेमेस्टर की मार्कशीट एक साथ दी जाएगी। स्नातक के छात्रों एक साथ छह सेमेस्टर व परास्नातक छात्रों को चार सेमेस्टर की मार्कशीट दी जाएगी। डीडीयू प्रशासन ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों के अंक पत्र में कोई त्रुटि है, उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें।
विज्ञापन
...
वर्जन
स्नातक और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर के लगभग सभी परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कुछ विषयों के परिणाम शेष हैं, जो जल्द जारी कर दिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों के परिणामों में गड़बड़ी है, वे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनाे माध्यमों से सही करवा सकते हैं। विद्यार्थियों को हिंदी नाम में सुधार के लिए भी मौका दिया गया है। विषय का नाम व क्रेडिट वेरिफाई करने के लिए विभाग को भेजा गया है। यह सारा डाटा वेरिफाई होने के बाद अंकपत्र को छपाई के लिए भेजा जाएगा।
- डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक